मीडिया प्रभारी सुखविंदर सिंह सामा ने बताया कि कांगेस पार्टी के अध्यक्ष श्री राहुल गांधी तथा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर के दिशानिर्देश अनुसार घर घर कांग्रेस के कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सिरसा के क्षेत्र का काँग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियो द्वारा दौरा किया जा रहा है। जिनमे कांग्रेस के ओबीसी सैल के अध्यक्ष बूटा सिंह थिंद (भावी विधायक), भाई नवीन केडिया , भाई रमेश भादू(भावी विधायक) ऐलनाबाद तथा अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।
कांग्रेस ओबीसी सैल सिरसा के ब्लाक प्रधान महिन्द्र सिह के घर की छत पर कांग्रेस पार्टी का झन्डा लगाते हुए जिला अध्यक्ष बूटा सिंह थिन्द, भाई नवीन केडिया तथा सुखविंदर सिंह सामा।
चाचा गेजा सिंह नटार के आवास स्थान पर कांग्रेस का झंडा फहराया गया।
सिरसा जिला के गांव नटार व रानियां की कबीर बस्ती मे कांग्रेस ओबीसी सैल सिरसा की मीटिंग लेते हुए जिला अध्यक्ष बूटा सिंह थिन्द, नगर पालिका रानियां के पूर्व चेयरमैन स्वर्ण सिंह जज, ओबीसी सैल रानिया के शहरी अध्यक्ष राजकुमार सैन, राज सिंह नानूआना, दौलतराम धार्मिक, सुभाष सिंगाठिया, दयाराम सैन, जोगिन्द्र सिंह , जगजीत सिंह रामगढिया, सुखविन्द्र सिंह सामा, महिन्द्र सिंह मिरोक, गेजा सिंह नटार, रणजीत सिंह सामा, लखविन्द्र सिंह नाइवाला, सुखवीर प्रजापति, गुरभेज सिंह औलख व कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी प्रकार ओबीसी सेल के सभी पदाधिकारी लगातार मेहनत कर रहे हैं।
सिरसा के गांव नटार मे कांग्रेस ओबीसी सैल की मीटिंग के बाद चाचा गेजा सिंह ने अपने घर पहुंचने पर जिला अध्यक्ष बूटा सिंह थिन्द और भाई नवीन केडिया तथा अन्य साथियों का जोरदार स्वागत किया।सुखविंदर सिंह सामा ने बताया कि जिला सिरसा के हल्का ऐलनाबाद में गांव ढाणी मौजू वाली के निवासी सरदार देस सिंह सामा के निवास स्थान पर घर घर कांग्रेस कार्यक्रम के अंतर्गत ओबीसी सेल के अध्यक्ष बूटा सिंह थिंद तथा अन्य सभी पदाधिकाारियो ने मंगलवार सुबह दिनांक 9 अक्टूबर 2018 को दौरा किया। जिसमे गांव ढाणी मौजू वाली, शहर ऐलनाबाद तथा सिरसा के नागरिकों का स्ववागत किया।