राँची उच्च न्यायालय की अधिवक्ता रिंकू भगत वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया की  बनीं प्रदेश विधि सलाहकार

Ranchi /- वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया झारखंड प्रदेश इकाई ने हाई कोर्ट के अधिवक्ता रिंकू भगत को वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया की प्रदेश विधि सलाहकार नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष अनंत तिवारी ने  अधिवक्ता रिंकू भगत को वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया की प्रदेश विधि सलाहकार नियुक्त किए जाने संबंधित पत्र सौंपा। अधिवक्ता रिंकू भगत को पत्रकारिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय, सराहनीय योगदान के साथ पत्रकारहित के लिए अग्रणी भूमिका निभाने की अभिरुचि को देखते हुए  भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री  श्री बृजेश जी के निर्देशानुसार  संगठन में प्रदेश विधि सलाहकार के दायित्व पर नियुक्ति किया गया है। संगठन ने आशा व्यक्त की है की वे अपने दायित्व का निर्वाह संगठन के संविधान का पालन करते हुए करेंगी। साथ ही अपेक्षा की जाती है कि संगठन को सशक्त बनाने में भी आपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई। बताते चलें की वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध है। देश भर में वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया की शाखाएं कार्यरत हैं। कई राज्यों के पत्रकार जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *