कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा के बाद दिल्ली लौटे राहुल गांधी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया

नई दिल्ली 31 Jan, (SS) । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने भारी संख्या में मौजदू कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करते हुए भारत जोड़ो यात्रा का सफलतापूर्वकसमापन करके राजधानी लौटे राहुल गांधी का उनके तुगलक रोड स्थित निवास पर भव्य स्वागत किया।

दिल्लीवासियों की ओर से राहुल गांधी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा को देशभर में जो आपार जनसमर्थन मिला है। उससे साबित हो गया है कि देशवासी एक बार फिर राहुल गांधी के नेतृत्व और कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास दिख रहा है।

आगे अनिल कुमार ने कहा कि राहुल गांधी के स्वागत के लिए आए भारी संख्या में दिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी यह साबित करती है कि अन्याय, नफरत, निरंकुश और जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ने वाले अपने नेता के प्रति उनके दिल में आपार प्रेम और स्नेह बसा है। अनिल कुमार ने राहुल गांधी का स्वागत करने आए और दिल्ली में प्रवेश करने पर यात्रा में शामिल होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

अनिल कुमार ने कहा कि देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, आर्थिक संकट, गरीबो-अमीरों के बीच बढ़ता अंतर, सामाजिक असामनता, लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की हत्या, केन्द्र सरकार की तानाशाही और देश विरोधी फैसलों के खिलाफ ही राहुल गांधी ने देशहित और देशवासियों के लिए ही कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकालने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की 4080 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा धर्म निरपेक्षता, प्रगतिशील, उदार, समाजवादी भारत, भारतीय मूल्यों, परम्पराओं और देशवासियों को समर्पित रही।

अंत में अनिल कुमार ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार देश को धर्म, जाति, क्षेत्र, भाषा और वर्गीकरण के आधार पर बांटने का काम कर रही है। उसके खिलाफ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने देश को जोड़ने और देशवासियों में एकता बरकरार रखने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान युवाओं का राहुल जी के प्रति आकर्षित होना साबित करता है कि आने वाले समय में उन्हें अपना भविष्य कांग्रेस के साथ सुनिश्चित दिख रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार की नाकामियों का नतीजा है कि देश सहित कश्मीर में न रोजगार है, न सस्ती शिक्षा है और छात्र-छात्राएं त्रस्त है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के हालात मौजूदा केन्द्र की मोदी सरकार की असफलताओं का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *