25 साल बाद भाजपा को मिली जीत में पुरोबी वर्मा के कार्यकाल का हुआ मूल्यांकन

दल्ली राजहरा नगर पालिका में आई भाजपा =

= पुरोबी के कामकाज पर जनता ने लगाई मुहर =

*-अर्जुन झा-*

*दल्ली राजहरा।* नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में 25 साल बाद भाजपा ने विजय पताका फहराई है। अध्यक्ष पद पर इस बार भाजपा के तोरण साहू ने विजय हासिल की है।भारतीय जनता पार्टी की इस ऐतिहासिक जीत में लौह नगरी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का योगदान रहा है, मगर दो बार नगर पालिका अध्यक्ष रही पुरोबी वर्मा के कार्यकाल की उपलब्धियों का भी उल्लेखनीय योगदान रहा है।भाजपा की इस विजय यात्रा में पुरोबी वर्मा की कार्यकुशलता ने बड़ी भूमिका निभाई है और इसे कतई नजर अंदाज नहीं किया जा सकता।

        इससे पहले दल्ली राजहरा नगर पालिका में कांग्रेस का कब्जा था। पुरोबी वर्मा को दल्ली राजहरा की प्रथम नगर पालिका अध्यक्ष होने का गौरव हासिल है। उन्होंने लगातार दो सफल कार्यकाल पूरे किए। उनके दस वर्षीय कार्यकाल में नगर पालिका सफलता के कई आयाम रचे। नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में पुरोबी वर्मा ने बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही पालिका की आमदनी बढ़ाने के लिए जो काम किए थे, उन्हें शर्मा शहर की जनता आज भी याद करती है। बच्चे, बूढ़े, युवा, महिलाएं सभी पुरोबी वर्मा की कार्य शैली के मुरीद रहे हैं। हालांकि पुरोबी वर्मा छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के बैनर तले नगर पालिका अध्यक्ष चुनी गईं थीं, मगर बाद में वे भाजपा में शामिल हो गईं। तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का भरपूर स्नेह पुरोबी वर्मा को मिलता रहा है। भाजपा में आने के बाद पुरोबी वर्मा और भी मुखर होकर जनता के बीच लगातार पहुंचती रहीं। वे महिलाओं को भाजपा से जोड़ने में व्यापक रूप से सफल साबित हुईं। इस चुनाव में भी वे लगातार जनता के बीच पहुंचकर मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में लामबंद करती रहीं।अपने लगातार 10 वर्षों के कार्यकाल में पुरोबी वर्मा ने नगर ने सभी 27 वार्डो में महिला समितियां बनाकर महिलाओं को स्वरोजगार हेतु सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ाया। पुरोबी वर्मा के प्रयासों का ही सुफल है कि आज गरीब तबके की सैकड़ों महिलाएं अपनी मेहनत से अपने परिवार का भरण पोषण कर रही हैं। श्रीमती पुरोबी वर्मा ने 2 कार्यकाल छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के बैनर तले चुनाव लड़ा था और लगातार 2 बार विजयी हुई। पुरोबी वर्मा सन् 2000 से 2010 तक नगर पालिका अध्यक्ष पद पर रहीं।प्रथम नगर पालिका अध्यक्ष बनी,

 इसके बाद उन्होंने बीजेपी को स्वीकार कर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने इस बार बड़ा अभियान चलाया। महिला समितियों से जुड़ी गरीब तबके की सैकड़ों महिलाओं के साथ ही पुरोबी वर्मा के पुराने साथी कार्यकर्ता भी इस चुनाव में भाजपा के साथ हो लिए। इन सभी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में थोक में मतदान किया। इस तरह ढाई दशक में पहली बार दल्ली राजहरा नगर पालिका में भाजपा की विजय पताका फहराई जा सकी है।

*बॉक्स:* 

*मैंने अपना फर्ज निभाया*

इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए पुरोबी वर्मा ने कहा है कि भाजपा की ऐतिहासिक विजय में मेरे अकेले का नहीं, बल्कि हमारे सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, युवा शक्ति, मेरे पुराने साथियों और हमारे लगनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का भी बड़ा योगदान है। मैंने तो एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना फर्ज और अपना धर्म निभाया है। श्रीमती वर्मा ने कहा है कि पार्टी ने मुझे सम्मान दिया है, उसका कर्ज मै कभी नहीं चुका सकती। भारतीय जनता पार्टी में आने के बाद ही मुझे पता चला कि यही एकमात्र पार्टी है, जहां महिलाओं को व्यापक सम्मान मिलता है। मै आजीवन पार्टी के प्रति समर्पित रहकर काम करती रहूंगी। पुरोबी वर्मा नेकहा कि इस चुनाव में मैंने पार्टी की विचारधारा और वरिष्ठ नेताओं के दिशा निर्देश का पालन करते  हुए पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में कार्य किया और जनता ने बीजेपी को विजयी बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *