बंगाल में हिंसा से मतदान प्रभावित; मणिपुर के मतदान केंद्र में घुसे हथियारबंद लोग

नई दिल्ली  /- दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत आज हो गई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज मतदान चल रहा है। कुल संसदीय क्षेत्रों के 19 फीसदी सीटों पर मतदान जारी है। 44 दिनों की लोकतांत्रिक यात्रा एक जून तक चलेगी। चार जून को नतीजे घोषित होंगे। अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में विधानसभा की 92 सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।

राज्य9 बजे तक मतदान11 बजे तक मतदान 1 बजे तक मतदान
अंडमान निकोबार 8.64 % 21.82% 35.70%
अरुणाचल प्रदेश 6.92 % 18.74% 37.39%
असम 11.15 % 27.22% 45.12%
बिहार 9.23 % 20.42% 32.41%
छत्तीसगढ़ 12.02 % 28.12% 42.57%
जम्मू कश्मीर  10.43 % 22.60% 43.11%
लक्षद्वीप 5.59 % 16.33% 29.91%
मध्य प्रदेश 15.00 % 30.46% 44.43%
महाराष्ट्र 6.98 % 19.17% 32.36%
मणिपुर 11.91 % 28.19% 46.92%
मेघालय 13.71 % 32.61% 48.91%
मिजोरम 14.60 % 26.56% 39.39%
नगालैंड 12.13 % 22.82% 43.27%
पुडुचेरी 11.86 % 28.10% 44.95%
राजस्थान 10.67 % 22.51% 33.73%
सिक्किम 7.92 % 21.20% 36.82%
तमिलनाडु 9.09 % 23.72% 39.51%
त्रिपुरा 15.21 % 34.54% 53.04%
उत्तर प्रदेश 12.66 % 25.20% 36.96%
उत्तराखंड 10.54 % 24.83% 37.33%
पश्चिम बंगाल 15.09 % 33.56% 50.96%

मणिपुर के मतदान केंद्र में घुसे हथियारबंद लोग

मणिपुर के एक मतदान केंद्र में हथियारबंद लोगों को घुसने की खबर है। मणिपुर के इंफाल ईस्ट में स्थित खोंगमान मतदान केंद्र यह घटना घटी।

नवविवाहित जोड़े ने डाला वोट

मध्य प्रदेश के बालाघाट स्थित मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय धीमर टोला में नवविवाहित दुल्हन ने शादी के जोड़े में वोट डाला।

बंगाल में हिंसा की घटनाओं से मतदान प्रभावित

पश्चिम बंगाल में हिंसा के लिहाज से संवेदनशील कूचबिहार निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के साथ ही लोकसभा चुनाव के पहले चरण में तीन संसदीय सीटों पर हिंसा की छिटपुट घटनाएं दर्ज की गयीं। टीएमसी और भाजपा के सूत्रों ने बताया कि दोनों दलों ने मतदान के पहले कुछ घंटों में चुनावी हिंसा, मतदाताओं को धमकाने और चुनाव एजेंटों पर हमलों संबंधी क्रमश: 80 तथा 39 शिकायतें दर्ज करायी हैं। ज्यादातर शिकायतें कूचबिहार और अलीपुरद्वार निर्वाचन क्षेत्र से दर्ज करायी गयी हैं। अधिकारियों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक कूचबिहार में 33.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में क्रमश: 35.20 और 31.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

बंगाल में कूच बिहार लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रिया राय चौधरी ने अपना वोट डालने के बाद कहा कि ‘हिंसा हो रही है। मैंने अपना वोट दे दिया है। चुनाव आयोग सही से काम नहीं कर रहा है। लोगों को डराया जा रहा है। भाजपा और टीएमसी हिंसा में लिप्त हैं। कांग्रेस शांतिपूर्ण पार्टी है।’

भाजपा नेता सतीश पुनिया बोले- सभी को स्थायी सरकार चाहिए

मतदान करने के बाद भाजपा नेता सतीश पूनिया ने कहा, ‘NDA के 400 पार, भाजपा के 370 और राजस्थान में मिशन 25…माहौल भरोसे का है, देश के भविष्य का है। सभी को एक स्थायी सरकार चाहिए, विजन वाली सरकार चाहिए। जिस सरकार ने काम किया, वो सरकार चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे…कांग्रेस अपनी ताकत पर राजस्थान की 25 सीटों पर चुनाव भी नहीं लड़ पा रही।’

आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ अधिकारी घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए एक आईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के अधिकारी घायल हुए हैं। सीआरपीएफ अधिकारी भैरमगढ़ इलाके में चुनाव ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान हुए विस्फोट में वे घायल हो गए। घायल सीआरपीएफ अधिकारी को इलाज के लिए भैरमगढ़ अस्पताल ले जाया गया है। बीजापुर पुलिस ने यह जानकारी दी। 

बड़े अंतर से जीतेंगे जमुई’

लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, ‘जमुई की सीट हम एक बड़े अंतर के साथ जीतने जा रहे हैं और यही माहौल चारों सीट पर है। गठबंधन में मजबूत होकर हमने अपनी बातों को जनता तक पहुंचाया। INDI गठबंधन से RJD के अलावा कोई बड़ा नेता प्रचार करने नहीं आया। अभी तक कांग्रेस का कोई बड़ा नेता सक्रिय रूप से नहीं दिखा। वे लोग जानते हैं कि ये चुनाव उनके लिए हर बार से ज्यादा कठिन है। पहले चरण की चारों सीटें हम जीत रहे हैं।’

नगालैंड के पर्यटन मंत्री ने किया मतदान

नागालैंड पर्यटन मंत्री तेमजेन इम्ना ने मतदान किया। उन्होंने कहा ‘आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। सभी नागरिकों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित बनाने के लिए मतदान करना चाहिए।’

अंडमान निकोबार 8.64 % 21.82%
अरुणाचल प्रदेश 6.92 % 18.74%
असम 11.15 % 27.22%
बिहार 9.23 % 20.42%
छत्तीसगढ़ 12.02 % 28.12%
जम्मू कश्मीर  10.43 % 22.60%
लक्षद्वीप 5.59 % 16.33%
मध्य प्रदेश 15.00 % 30.46%
महाराष्ट्र 6.98 % 19.17%
मणिपुर 11.91 % 28.19%
मेघालय 13.71 % 32.61%
मिजोरम 14.60 % 26.56%
नगालैंड 12.13 % 22.82%
पुडुचेरी 11.86 % 28.10%
राजस्थान 10.67 % 22.51%
सिक्किम 7.92 % 21.20%
तमिलनाडु 9.09 % 23.72%
त्रिपुरा 15.21 % 34.54%
उत्तर प्रदेश 12.66 % 25.20%
उत्तराखंड 10.54 % 24.83%
पश्चिम बंगाल 15.09 % 33.56%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *