कौन कह रहा कि ऐसा भारत में हो’, विरासत टैक्स पर बढ़ते विवाद को लेकर सैम पित्रोदा ने दी सफाई

नई दिल्ली /- भारत में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्माया हुआ है। जहां मंगलसूत्र और संपत्ति को लेकर वार-पलटवार अभी थमा नहीं था। वहीं, कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा द्वारा अमेरिका के विरासत कर पर दिए बयान पर विवाद गहरा गया है। हालांकि, बढ़ते विवाद को देखते हुए अब इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका बयान व्यक्तिगत था। 

तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया
पित्रोदा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका में विरासत कर पर मैंने एक व्यक्ति के तौर पर जो कहा उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में पीएम जो झूठ फैला रहे हैं, उससे ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री का मंगलसूत्र और संपत्ति को लेकर दिया गया बयान वास्तविकता से परे है।’

पित्रोदा ने भाजपा पर पलटवार कहा, ‘कौन कह रहा है कि 55 फीसदी छिन लिया जाएगा? किसने कहा कि ऐसा कुछ भारत में होना चाहिए? भाजपा और मीडिया इतनी परेशान क्यों है?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *