भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए संभाग प्रभारी की घोषणा की

रायपुर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय व मोर्चा प्रभारी प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा की सहमति से प्रदेश भाजपा पिछड़ा मोर्चा के संभाग प्रभारियों की घोषणा की जिसमें रायपुर संभाग के लिए प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष शांतनु साहू, सह प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष अंबिका चंद्रवंशी को नियुक्त किया है। बिलासपुर संभाग के लिए प्रदेश महामंत्री डॉ खिलावन साहू को प्रभारी व प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया को सह प्रभारी बनाया गया है। दुर्ग संभाग के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू को प्रभारी वह प्रदेश मंत्री होरीलाल सिन्हा को सह प्रभारी मनोनीत किया गया है। बस्तर संभाग के लिए प्रदेश महामंत्री टिकेश्वर जैन को प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष निर्देश दीवान को सह प्रभारी नियुक्त किया है। सरगुजा संभाग के लिए मनोज गुप्ता प्रदेश मंत्री को प्रभारी व देवदत्त साहू प्रदेश मंत्री को सह प्रभारी मनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed