आज से दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया, कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने खरीदा फॉर्म

कांकेर /- दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले ही दिन कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने नामांकन पत्र खरीदा। नामांकन पत्र खरीदने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने ईवीएम को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन में धांधली होती है। अगर धांधली को रोकना है तो बैलेट पेपर से चुनाव करना पड़ेगा।

एक ओर जहां राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल के खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। भूपेश बघेल पर ईवीएम को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ भड़काऊ बयान देने और नामांकन दाखिल करने के लिए लोगों को अनुचित रूप से उकसाने का आरोप है।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कांकेर लोकसभा प्रत्याशी ने भी ईवीएम को लेकर सवाल खड़े किए है। बीरेश ठाकुर ने आगे कहा कि आज नामांकन लेने का पहला दिन है। मैंने सोचा कि पहले दिन ही नामांकन पत्र लिया जाए। आज शुभ मुहूर्त भी है। उन्होंने कहा कि तीन अप्रेल को अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे। जहां वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहेंगे।

गौरतलब हो कि 26 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांकेर प्रवास पर थे। जहां उन्होंने मीडिया से कहा था कि  ईवीएम का ज्ञान सब को नहीं होता। बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, जिसके बारे में सब को ज्ञान नहीं होता। एक सर्वे के हिसाब के केवल 60 प्रतिशत लोगो इस पर विश्वास कर रहे हैं।

मतपेटी को देखकर अनपढ़ व्यक्ति भी बता देगा कि इसमें कुछ भी नहीं है। लेकिन ईवीएम में ऐसी बात नहीं है। लगातार दौरे के दौरान सवाल उठ रहे है कि ईवीएम को बंद कराओ। इलेक्शन कमीशन से सभी विपक्षीय दल ने समय मांगा था लेकिन उन्होंने समय नहीं दिया। आयोग कहती है कि इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं हो सकती। सैकड़ों मामले ईवीएम से संबंधित हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चल रहे हैं। जिसमें अभी तक फैसला हुआ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed