बिल्डर को फ़साने की साजिश और ब्लेकमेलींग पर बड़ा खुलासा: किसान को बली का बकरा बना कर मुझे फ़साने की अवैध प्लॉटरो द्वारा की जा रही है साजिश: योगेश पांडेय 

भिलाई/ कुरुद मे जमीन विवाद पर योगेश पांडेय ने किसान और उसके कंधे पर बन्दुक रखकर चलाने वाले अवैध प्लॉटरो की करतूतों पर जानकारी देते हुए बताया की कुरुद गांव के दो किसानो को मोहरा बना कर साजिश के तहत उन्हें फ़साने की कोशिस की जा रही है। उस मामले मे मेरा कोई भी लेना देना नहीं है। पाण्डेय ने बताया की जिस किसान द्वारा उनपर आरोप लगाया जा रहा है उन किसानो ने अपनी ज़मीन कुछ अवैध प्लॉटरो को पहले से ही बेच दी है. जिसका अवैध प्लॉटरो द्वारा कुछ लोगो को छोटे छोटे स्तर पर रिजिस्ट्री भी करवा दी गई। उस ज़मीन से मेरा कोई लेना देना नहीं है। प्लॉटरो द्वारा मुझपर किसान की आड़ लेकर दबाव बनाया जा रहा है. और उसके एवज मे मुझसे अवैध उगाही करने के नियत से ब्लेकमेलिंग कर पैसे की भी डिमांड की जा रही है। पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया की किसान की जमीन के आगे सड़क पर मेरी जमीन है जिसपर मेरे द्वारा बोण्ड्री वाल कराया जा रहा है। पुरे मामले मे साजिश के तहत मुझे फ़साने की कोशिस की जा रही है.जिसकी जानकारी मेरे द्वारा लिखित आवेदन देकर दुर्ग कलेक्टर से की गई है। मुझपर लग रहे फर्जी आरोप की गहन जाँच होनी चाहिए। और मेरी छवि को धूमिल करने वाले साजिश कर्ताओं पे उचित कार्यवाही होनी चाहिए। मेरे द्वारा कलेक्टर महोदया से इस पुरे फर्जी मामले मे जाँच की मांग की गई है और उसे जुड़े सारे सबूत भी पेस किये गए है।

बता दे की महाबीर डबलपर्स के मुखिया योगेश पांडेय पर कुरुद गांव के ही दो किसानो ने गंभीर आरोप लगाए है। इस मामले पर गृहमंत्री विजय शर्मा को लिखित आवेदन देकर मामले मे शिकायत की गई। जिस पर योगेश पाण्डेय द्वारा सामने आकर मामले की पूरी सच्चाई मीडया के सामने बताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed