पुणे के बाद नागपुर में कार ने तीन लोगों को कुचला, गाड़ी से जब्त हुईं शराब की बोतलें, चार गिरफ्तार

नागपुर/- पुणे के बाद महाराष्ट्र के ही नागपुर में एक कार ने तीन लोगों को कुचल दिया। तीनों लोग घायल हैं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस का कहना है कि उन्हें कार से एक शराब की बोतलें सहित अन्य नशीले पदार्थ मिले हैं। घटना नागपुर के जेंडा चौक इलाके की है। 

यह है पूरा मामला
नागपुर के डीसीपी गोरख भामरे ने बताया कि कोतवाली पुलिस स्टेशन के जेंडा चौक इलाके में शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को कुचल दिया। कार की चपेट में आने से एक महिला, उसका बच्चा और एक युवक घायल हो गए हैं। लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने आरोपी के साथ मारपीट की और कार में तोड़फोड़ की। भामरे ने आगे बताया कि हमने मामले में कार चालक सहित तीन और लोगों को हिरासत में लिया है। कार से शराब की बोतले और नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। हमने मामला दर्ज कर लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed