टीमवर्क की मिसाल है स्वामी आत्मानंद स्कूल : दीपक बैज

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में वार्षिक उत्सव =
तोकापाल 15 Feb, (Swarnim Savera) । टीम भावना से काम करें तो बड़े-बड़े काम भी आसानी से निपट जाते हैं। इसका उत्कृष्ट उदाहरण स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल ने प्रस्तुत किया है। स्कूल में विद्यार्थियों, शिक्षक – शिक्षिकाओं, पालकों, नागरिकों, अधिकारियों के आपसी सामंजस्य से सभी कार्य व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो रहे हैं। इसी क्रम में वार्षिक उत्सव को भी सभी लोगों ने टीम भावना के साथ मिलजुल कर भव्य रुप से अंजाम तक पहुंचाया।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों ने भी इसमें बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। वार्षिक उत्सव समारोह के मुख्य अतिथि बस्तर के सांसद दीपक बैज थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने की। विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के बलराम मौर्य थे। शालेय विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके पूर्व अतिथियों ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय तोकापाल द्वारा वर्षभर में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों की दास्तां बयां करने वाली प्रथम वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया। अतिथियों ने संस्था द्वारा वर्षभर की गतिविधियों को बेहतरीन ढंग से पुस्तिका में समेटने के लिए शाला परिवार को बधाई दी। मंचासीन प्रमुख व्यक्तियों में ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग तोकापाल, सांसद प्रतिनिधि सुखदेव सेठिया, विधायक प्रतिनिधि गणेश गावड़े, हीरालाल पटेल पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल पटेल, जनपद सदस्य सुभाष बघेल, सरपंच केशलूर नकुल मौर्य, मावलीभांठा सरपंच बंको भास्कर, तेली मारेंगा सरपंच जयमन मौर्य, संतोष कश्यप उप सरपंच केशलूर, अभिषेक डेविड, मोहनीश नाग, चंद्रकांत टेकाम, विजय नाग, कृष्णा कश्यप, फोटका, मुन्ना कश्यप, डोमा कश्यप, भारत चालकी, दीपक सेठिया, ग्रामीण, पालक उपस्थित थे। वहीं तोकापाल जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरेंद्र बहादुर, खंड शिक्षा अधिकारी पूनम सलाम, बीआरसी अजय शर्मा, आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम तोकापाल के प्राचार्य विधु शेखर झा थे। मुख्य अतिथि सांसद दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण अंचल में की जा रही अंग्रेजी शिक्षा की व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार ग्रामीण बच्चों को भी बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए जमीनी तौर पर काम कर रही है। विधायक राजमन बेंजाम ने आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल तोकापाल द्वारा समय समय पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों एवं संस्था को हासिल उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने परीक्षा परिणाम को बेहतर लाने के लिए भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। बलराम मौर्य ने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई के लिए प्राप्त होने वाली सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अब ग्रामीण बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। विद्यार्थियों और शिक्षकों के तालमेल तथा समर्पण भाव के कारण उच्च स्तरीय कार्यक्रम की सभी ने भरपूर प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed