उत्तर पश्चिम भारत भीषण गर्मी की चपेट में, कठुआ में पारा 48 के पार; दिल्ली-यूपी में लू का कहर

दिल्ली /- उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। पहाड़ी राज्यों के मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पारा 48.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जो अब तक सर्वाधिक तापमान है। जम्मू में भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया है. बिहार के कई इलाके लू की चपेट में हैं और मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्रों, बिहार, झारखंड, यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व ओडिशा के अलग-अलग क्षेत्रों में लू की स्थिति बनी हुई है.

बिहार के दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और उत्तर पश्चिम क्षेत्र के जिलों के लिए लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राजस्थान और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42.-45 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान यूपी के प्रयागराज में 46.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में पारा 43.8 डिग्री पर पहुंच गया है।मौसम विभाग का अनुमान है कि गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों में उष्ण लहर से लेकर गंभीर उष्ण लहर की स्थिति बनी हुई है। जबकि उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में अगले कुछ दिनों तक लू की संभावना है। इन राज्यों में लू की स्थिति करीब अगले सात से आठ दिनों तक बनी रहेगी। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बारिश की भी संभावना है।मौसम संबंधी जानकारी देने वाली निजी वेबसाइट स्काईमेट वेदर के मुताबिक, यूपी-बिहार और झारखंड में भयंकर लू चलेगी। अभी उत्तर बिहार को भीषण गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। यूपी-बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बीते कुछ समय से लू का प्रकोप जारी है।इसके अलावा सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण गुजरात, मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लू से लेकर भीषण लू चल सकती है।गुजरात पहुंचा मानसूनउत्तर भारत जहां गर्मी की चपेट में है, वहीं गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिणी गुजराज पहुंच चुका है, जो आमतौर पर 15 जून तक पहुंचता है। इसके प्रभाव से दक्षिण गुजरात में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन सभी जिलों में जोरदार गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। मानसून के प्रभाव से मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश हो रही है। मंगलवार को ठाणे में 48.77 एमएम बारिश दर्ज की गई। ठाणे शहर में 1 जून से 141.9 एमएम बारिश हो चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *