रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव, ट्रेन से गिरकर जान जाने की आशंका, शव की नहीं हुई शिनाख्त

जांजगीर/ जांजगीर चांपा जिले के खोखसा रेलवे ट्रैक में लगभग 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला है। नैला चौकी पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर शव को मोर्चरी में रखा गया है। घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की है. नैला चौकी प्रभारी भागवत डहरिया ने बताया की देर शाम रेलवे स्टेशन मास्टर से सूचना मिली के एक युवती का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी भेजा गया है। मृतक की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह ट्रेन से सफर कर रही होगी, जिससे गिरने और सिर पर गंभीर चोट लगने से युवती की मौत हुई है। मगर युवती की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक काले रंग की जींस, काले रंग की फुल टी-शर्ट, बाएं हाथ में ‘SAAA’ लिखा हुआ है। वहीं बाएं हाथ की उंगली में दो नाग अंगूठी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed