दौलताबाद में एक निजी कंपनी में आग लगने से हुए धमाके, दो लोगों की मौत; चार लोग गंभीर रूप से घायल

गुरुग्राम /- दौलताबाद इंडस्ट्रियल इलाके में रात में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक निजी कंपनी में आग लग गई। आग लगने से बाद कंपनी में जोरदार धमाके हुए। आग लगने सुचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और चार गंभीर रूप से घायल हैं।जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब दो बजे फायर बॉल बनाने वाली कंपनी में आग लगी। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी। आग लगने से कंपनी में एक के बाद एक कई धमाके हुए। आग लगने के दौरान हुए धमाकों से आसपास दहशत का माहौल बन गया। रात भर लोग जागते रहे। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत बचाव का कार्य जारी है। आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई है और चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *