कैम्प स्थापना के पश्चात् पुनः संचालित हो रही स्वास्थ्य सेवायें

प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव तथा बस्तर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक एवं कमिश्नर द्वारा ‘बड़ेसेट्टी गांव’ जाकर ग्रामीणों से हुये रूबरू।

☀️ ‘मनवॉ नवॉ नार’ कार्य योजना के तहत् बस्तर संभाग में प्रत्येक सुरक्षा कैम्प को समग्रित विकास केन्द्र के रूप तब्दील की जा रही है।

बस्तर  17 Feb, (Swarnim Savera) ,,, बस्तर संभाग अंतर्गत प्रतिबंधित एवं गैरकानूनी सीपीआई माओवादी संगठन द्वारा क्षेत्र की जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलियां एवं अन्य मूलभूत सुविधा से वंचित करने के उद्देश्य से वंचित करने हेतु माओवादी द्वारा हमेशा साजिश रची जाती है। इसी साजिश के तहत् नवम्बर-2020 में केरलापाल एरिया कमेटी संगठन द्वारा बड़ेसेट्टी में जनसुविधा हेतु निर्माण की गई उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन को ध्वस्त कर दी गई।    

    माओवादियों की इस प्रकार की जनविरोधी एवं विकास विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुये क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधा से लाभान्वित करने के उद्देश्य से फरवरी-2021 में ‘बड़ेसेट्टी’ में सुरक्षा कैम्प स्थापित की जाकर क्षेत्रवासियों का विश्वास अर्जित करते हुये विकास कार्य को गति प्रदाय की गई। ग्राम बड़ेसेट्टी एवं आसपास के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र के संचालन को पुनः प्रारंभ की गई।   

    विगत दिनों में जिला सुकमा के ‘बड़ेसेट्टी गांव’ में प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव श्री आर. प्रसन्ना, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दरराज पी. एवं अन्य अधिकारीगण द्वारा दौरा की जाकर उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात स्टॉफ एवं उपस्थित ग्रामीणों से रूबरू हुये। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र के माध्यम से ग्रामीणों को और बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अतिरिक्त उपकरण एवं आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सुकमा को निर्देशित किया गया। बड़ेसेट्टी कैम्प स्थापना के पश्चात् उप स्वास्थ्य केन्द्र के अलावा सुरक्षा बल एवं स्थानीय प्रशासन के द्वारा केरलापाल एवं सुकमा से बडेसेट्टी तक सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण की गई। आवागमन हेतु सड़क निर्माण के साथ-साथ मोबाईल नेटवर्क की सुविधा भी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई।  

    पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि शासन की मंशानुसार प्रत्येक सुरक्षा कैम्प के आसपास के ग्रामों को ‘‘मनवा नवॉं नार’’ कार्य योजना अंतर्गत अधिक से अधिक स्थानीय निवासियों को मूलभूत सुविधा से लाभान्वित किये जाने हेतु बस्तर संभाग के सुरक्षा कैम्पों (ग्रामों) को समग्रित विकास कार्य हेतु चयनित कर उक्त स्थानों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सार्वजनिक प्रणाली (PDS), बिजली, बैंक, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं अन्य सुविधायें उपलब्ध कराई जाकर इन्हें समग्रित विकास केन्द्र के रूप में उन्नयन करते हुये क्षेत्रवासियों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed