ससुराल में नहाते हुए वीडियो बनाया, उसके बाद जो किया… विवाहिता ने शर्म के मारे दे दी जान; आरोपी गिरफ्तार

आगरा / आगरा के शाहगंज में अश्लील वीडियो वायरल करने पर विवाहिता के खुदकुशी करने के मामले में आरोपी निहाल कुमार को पुलिस ने 82 दिन बाद गिरफ्तार करके जेल भेजा है। परिजन का कहना है कि पुलिस लगातार समझौते का दबाव बनाती रही मगर वह पीछे नहीं हटे।नुनिहाई निवासी युवती के पिता ने केस दर्ज कराया था। उनकी बेटी की शादी बाग नानक चंद में हुई थी। पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल में निहाल कुमार और कुलदीप बेटी को परेशान करते थे। नहाते समय उसकी वीडियो बना ली थी। वायरल करने की धमकी देते थे। इसमें पंचायत भी हुई मगर आरोपियों ने हरकतें बंद नहीं कीं। बेटी का फोटो दोस्तों को दे दिया। 15 अप्रैल को बेटी की बदनामी करने को लाउडस्पीकर लगाकर अनर्गल बातें कीं। इससे क्षुब्ध होकर बेटी ने 16 अप्रैल को खुदकुशी कर ली थी।

शाहगंज पुलिस ने 13 दिन बाद बमुश्किल केस दर्ज किया था। मायके वालों ने बताया कि पुलिस उन्हें ही धमकाती थी। समझौते का दबाव बनाती थी। अधिकारियों से शिकायतें करने के बाद पुलिस ने अब आरोपी निहाल को जेल भेजा है। अन्य आरोपी गोला, कुलदीप, अजय और हेमंत के संबंध में पुलिस ने साक्ष्य संकलन किए हैं। उनकी गिरफ्तारी भी होगी।

अफसरों के चक्कर काटे, तब की कार्रवाई
मृतका के भाई ने बताया कि बहन को न्याय दिलाने के लिए वह भूखे-प्यासे पूरे दिन अधिकारियों के चक्कर काटते थे। तब कहीं जाकर अधिकारियों के निर्देश पर गिरफ्तारी हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *