नाबालिग से बार-बार हुआ दुष्कर्म, किसी को नहीं थी भनक; फिर कॉलेज के कार्यक्रम से ऐसे हुए डरावने खुलासे

मुंबई/ महाराष्ट्र के पुणे कॉलेज में पढ़ने वाली 16 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के मामले में 20 और 22 साल के दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया। चारों आरोपियों ने सोशल मीडिया पर लड़की से दोस्ती की थी। हालांकि, व्यक्तिगत तौर पर वे एक-दूसरे से कभी नहीं मिले थे। आरोपी ने अप्रैल से सितंबर के बीच शहर में अलग-अलग स्थानों पर लड़की का यौन उत्पीड़न किया। यह घटना कॉलेज में बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों पर आयोजित एक सत्र के दौरान सामने आई।चर्चा के दौरान, कॉलेज की एक छात्रा उदास दिखी, जब उससे पूछा गया तो उसने अपनी 16 वर्षीय एक दोस्त के बारे में बताया, जो यौन उत्पीड़न की परिस्थिति से गुजर रही थी। बाद में जांच में खुलासा हुआ कि लड़की चार लोगों से मिली, जिसे वह जानती भी नहीं थी। सोशल मीडिया पर दोस्ती होने के बाद उनलोगों ने लड़की से दुष्कर्म किया। कॉलेज छात्रा ने बताया कि लड़की का वीडियो भी बनाया गया है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस ने कहा, “हमनें चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनमें से दो नाबालिग है, जिसे हिरासत में लिया गया। अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।” भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed