जगदलपुर की मिल्कियत हासिल करने लगातार परिश्रम कर रहे हैं मलकीत सिंह गैदू

संजय मार्केट, इतवारी बाजार में किया जनसंपर्क =

= सभी वर्ग के व्यापारियों से मलकीत ने मांगा समर्थन=

*जगदलपुर।* नगर निगम जगदलपुर की मिल्कियत हासिल करने कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू जमकर परिश्रम कर रहे हैं। वे लगातार समाज के सभी वर्गों के बीच पहुंच रहे हैं। मलकीत सिंह गैदू आज संजय मार्केट, इतवारी बाजार के समस्त प्रतिष्ठानों, ठेले, गुमटियों में पहुंचे। महिलाओं, युवाओं व माता बहनों और संजय मार्केट व इतवारी बाजार के व्यापारियों से आत्मीय भेंट कर कांग्रेस को प्रचंड मतों से विजयश्री दिलाने हेतु अपील की। पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू का भव्य स्वागत हुआ। शहर और हर वार्ड के बेहतर विकास हेतु कांग्रेस का परचम लहराने श्री गैदू के साथ सभी वरिष्ठ नेता भी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड में जनसंपर्क किया। इस अवसर पर वरिष्ठजनों का आशीर्वाद, माता बहनों व युवाओं से वार्ड के विकास पर सुझाव मांगे और शहर के बेहतर विकास हेतु नए विजन पर चर्चा की। श्री गैदू ने समर्थन रुपी आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड के पार्षद प्रत्याशी को प्रचंड मतों से जिताने व निगम में कांग्रेस का महापौर बनाने के लिए अपील की।

*बॉक्स*

*गुरुद्वारे में गैदू ने टेका माथा*

नगर निगम जगदलपुर से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने आज दूसरे दिन के जनसंपर्क के पूर्व गुरुद्वारा पहुंचे। श्री ग़ैदू ने गुरुद्वारे में माथा टेका, गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष दरबार में हाजिरी लगाई व जगदलपुर बस्तर की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की और जीत का आशीर्वाद लिया। मलकीत सिंह लंगर में भी शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, अतिरिक्त शुक्ला, अनवर खान, राजीव शर्मा, संतोष यादव, शहनाज बेगम, शादाब अहमद, एस. नीला, सुनीता दास, के. अम्मा आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *