कांग्रेस आई तो मिलेगी मुफ्त वाई फाई सुविधा, यूथ हब बनाकर देंगे रोजगार, हर वार्ड में होगा सब्जी बाजार

कांग्रेस के घोषणा पत्र में चुनावी वादों का भंडार =

*जगदलपुर।* जिला कांग्रेस कमेटी ने आज अपने महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। साथ ही चुनाव समिति के सदस्यों के नामों की भी घोषिणा की गई।

           घोषणा पत्र की जानकारी देने के लिए आज विधायक लखेश्वर बघेल, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू व अन्य नेताओं ने पत्रवार्ता ली। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि जगदलपुर नगर निगम में कांग्रेस की सत्ता आने पर पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी एवं स्थान को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा। चलित ठेला व्यवसायियों को संरक्षण दिया जाएगा एवं वार्डों के प्रमुख स्थानों पर वेंडिग-जोन चिन्हांकित कर व्यवसाय हेतु  स्थान दिया जाएगा। विकास कार्यों में पारदर्शिता, सामुहिक जिम्मेदारी एवं कसावट की दृष्टि से निकायों के अध्यक्षों के पूर्ववर्ती सरकार द्वारा दिए गए अधिकार वापस लेकर हर भुगतान में नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के चेक हस्ताक्षर करने के अधिकार वापस दिलाने हेतु प्रयास किया जाएगा। बेटियों के विवाह के लिए सभी निकाय क्षेत्रों में सामुदायिक भवन निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारणा अधिकार दिया जाएगा। बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं निराश्रितों को पेंशन दी जाएगी, सभी सरकारी एवं आत्मानंद स्कूलों में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। हर वार्ड में सर्व- सुविधायुक्त आंगनबाडी केंद्र का निर्माण होगा। स्कूली एवं कॉलेज छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नेपकीन दी जाएगी। जन्म -मृत्यु एवं मैरिज सर्टीफिकेट की घर पहुंच सुविधा प्रदान दी जाएगी। युवाओं को रोजगार देने के लिए सभी निकाय क्षेत्रो में यूथ हब बनाया जाएगा। महिला स्वसहायता समूहों को रोजगार देने विशेष पहल होगी। शहर के सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा प्रदान की जाएगी। संपत्तिकर की राशि नियमित समयावधि पर पर भूगतान करने पर विषेश छूट दी जाएगी। सभी नगर निगमों में पत्रकारों के लिए हाईटेक रेस्ट रूम बनाया जाएगा। हर वार्ड में सब्जी बाजार बनाया जाएगा। शहर को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed