हर दिल में खुशियों के तराने गुंजाने की चाह रखते हैं भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे
बच्चों के संग बच्चा बन गए प्रत्याशी संजय पांडे =
= ढोल की थाप पर बच्चों के साथ जमकर थिरके =
*-अर्जुन झा-*
*जगदलपुर।* शहर के हर बाशिंदे के दिल में खुशियों के तराने गुंजाने की चाह लिए भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे जगदलपुर की गलियों में निकल पड़े हैं। शहर को धूल प्रदूषण मुक्त, विकसित और सुविधा संपन्न बनाने के लिए संकल्पित संजय पांडे का गजब अंदाज बीती रात नगर के पं. मदन मोहन मालवीय वार्ड में देखने को मिला। बच्चों के संग बच्चा बने संजय पांडे ढोल की थाप पर जमकर नाचते थिरकते नजर आए। संजय पांडे की यह अदा वार्ड के लोगों को खूब भा गई। भाजपा और संजय पांडे की मंशा के अनुरूप जब शहर को धूल और प्रदूषण से निजात मिल जाएगी तथा सारी जरूरी सुविधाएं वार्ड में ही उपलब्ध हो जाएंगे तब हर दिल में खुशियों के तराने गुंजेंगे ही। लगे रहिए पंडित जी शहर खुशहाल होने बेताब है।
जगदलपुर नगर निगम में भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे अपने चुनावी अभियान में पूरी शिद्दत से लगे हुए हैं। राम काज किए बिना मोहे न आवे चैन के सिद्धांत पर चलते हुए संजय पांडे रोज सुबह मां दंतेश्वरी, श्रीराम चंद्र जी, हनुमान जी की पूजा अर्चना कर प्रचार अभियान पर निकल पड़ते हैं। उनका यह मिशन देर रात तक चलते रहता है। रोज अमूमन 7-8 वार्ड वे अपनी टीम के साथ कवर करते हैं। जन जन से मिलते हैं, बड़े बुजुर्गों और माता बहनों से आशीर्वाद लेते हैं, युवाओं से स्नेह की कामना करते हैं। उनकी सरलता और सहजता के सभी कायल हो रहे हैं।संजय पांडे की चाह है कि खुशियों के गीत हर दिल में गूंजे। यही वजह है कि बीती रात जब वे जन संपर्क करते हुए पं. मदन मोहन मालवीय वार्ड में में पहुंचे तो होली की तैयारी में लगे बच्चे ढोल बजाते हुए नृत्य करते मिले। बच्चों ने अपने संजय अंकल के साथ नाचने की फरमाइश कर दी। फिर क्या था संजय पांडे भी बच्चों के संग बच्चा बन गए और ढोल की थाप पर जमकर नाचने लगे। अपने संजय अंकल के साथ नाचते बच्चों का जोश दुगुना हो गया। वार्ड के लोग अपने घरों से निकल आए और संजय पांडे की इस अदा को हैरानी भरी नजरों से देखते रहे। भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने बच्चों के साथ खूब नाच-गाकर सरलता का संदेश दिया। बता दें कि संजय पांडे बहुत ही धीर गंभीर प्रवृति के नेता माने जाते हैं। अक्सर लोगों ने उन्हें गीत संगीत पर कम ही थिरकते देखा है। नगर निगम की सभाओं में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से सवाल जवाब करते समय उनकी वाकपटुता के सब कायल हैं। किंतु वार्ड के युवा बच्चों की टोली के अनुरोध पर उन्होंने अपनी नृत्य विधा का भी परिचय दे दिया।संजय पांडे अमूमन तार्किक रूप से लोगों के बीचअपनी बात रखने वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं। छल प्रपंच से दूर रहकर वे निष्कपट भाव जनसेवा में लगे रहते हैं।चुनाव प्रचार के दौरान संजय पांडे अक्सर शहर को धूल एवं प्रदूषण से मुक्त करने, नालियों की नियमित सफाई और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे के आधार पर ही वे लोगों से वोट की अपील करते नजर आ रहे हैं। शांत, संयमित, स्पष्टवादिता के कारण संजय पांडे आम जनता के बीच खासे लोकप्रिय हैं और लोगों का कहना है कि उन्हें उनकी उजली छवि और भाजपा सरकारों के कामकाज का पूरा लाभ महापौर चुनाव में जरूर मिलेगा।