नगर निगम के दावों की पोल खोलती तस्वीर

पिछली बॉडी और निगम प्रशासन की कथनी  हुई उजागर = 

= नई बॉडी के लिए चुनौती भी है यह समस्या =

*-अर्जुन झा-*

*जगदलपुर।* नगर निगम जगदलपुर में नई सरकार किसकी बनेगी, इसका फैसला आज शहर के मतदाताओं ने ईवीएम में कैद कर दिया है। फैसला किसके पक्ष में गया है, इसका खुलासा 15 फरवरी को होगा। इस बीच नगर के एक हिस्से ऎसी तस्वीर सामने आई है जो नगर निगम की पिछली बॉडी और निगम प्रशासन के दावों की तो पोल खोल ही रही है, आने वाली नई बॉडी को चुनौती देती भी नजर आ रही है।

               जगदलपुर की जंग यानि चुनावी महाभारत में कांग्रेस और भाजपा दोनों के महापौर प्रत्याशियों ने नगर को अपनी प्राथमिकताओं में नगर को स्वच्छ, सुंदर धूलमुक्त बनाने नालियों की नियमित सफाई और शहर में ड्रेनेज सिस्टम लाने को रखा है। स्वच्छता में जगदलपुर को नंबर वन बनाने के दावे पूरे चुनाव अभियान के दौरान किए जाते रहे। नगर निगम की पिछली बॉडी और नगर निगम प्रशासन भी नगर को स्वच्छता रैंकिंग में टॉप पर लाने की बात बार बार कहते रहे, मगर आज सामने 

आई तस्वीर ने सभी दावों को नंगा कर दिया है। नगर निगम में अब सरकार जिसकी भी बने वह तो भविष्य की बात है, किंतु चंद्रशेखर वार्ड की सफाई व्यवस्था की हालत आपके सामने है। लगता है जैसे वर्षों से इस वार्ड की नालियों की सफाई नहीं हुई है। गंदगी से भरी इस नली की सफाई खुद रहवासी कर रहे हैं। जब सारा नगर और प्रशासनिक अमले मतदान मे उलझे हुए थे, तब जाम नाली की गंदगी से बेहाल चंद्रशेखर आजाद वार्ड की कुछ महिलाएं और युवतियां बजबजाती नाली को साफ करती नजर आईं।विदित हो कि बीजेपी समर्थित महापौर सफीरा साहू ने चुनाव तक लोगो से नाली सफाई व्यवस्था को मजबूत करने और हर वार्ड को रोग मुक्त करने की बात बार बार कहती रही हैं है किंतु आज ही मतदान के दिन वार्डवासियों ने नाली को खुद साफ करते हुए यह वीडियो जारी किया है। यह तस्वीर बताती है कि अभी अभी कुछ दिनों तक ऐसी सफाई लोगो को खुद करनी पड़ेगी। क्योंकि जब tk नई सरकार नगर निगम की सत्ता पर विधिवत काबिज नहीं हो जाती, तब तक नगर वासियों को ऐसे ही गांधीजी की राह पर चलते रहना पड़ेगा। नगर निगम आयुक्त निर्भय कुमार साहू भी स्वयं अक्सर नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकलते रहे हैं, मगर उनकी नजर चंद्रशेखर आजाद वार्ड की इस बदहाली पर कैसे नहीं पड़ी यह ताज्जुब का विषय है। चंद्रशेखर आजाद वार्ड वार्ड में पिछली पार्षद नीलिमा यादव थीं, जिनकी अकर्मण्यता से वार्ड मे न विकास कार्य हो पाए और न ही सफाई व्यवस्था सुधर पाई।गंदगी और बदबू के कारण का राह चलते लोग बेहद परेशन हो जाते हैं। नाली के किनारे स्थित घरों के रहवासियों की हालत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *