उतई नगर पंचायत की महिलाओं ने मांग में सिंदूर सजाकर सेना को किया सलाम


ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रकट हुई भावनाएं
Bhilai (swarnim Savera)/- पहलगाम में भारत की उन निर्दोष बेटियों की उजड़ी मांगों के बदले आतंकवादियों के ठिकानों को मिट्टी में मिलाने वाली भारत की वीर सेना के पराक्रम से मिली ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को एवं जिस प्रकार सेना के हौसले को बढ़ाने में पूरा भारत अपनी भागीदारी निभा रहा है। उसकी दिल को छू लेने वाली एक झलक उतई की गलियारों में भी देखने को मिली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के आव्हान पर उतई नगर पंचायत की अध्यक्ष सरस्वती साहू के नेतृत्व में महिलाओं ने अपने मांग में सिंदूर भरकर हाथों में तिरंगा और मशाल लेकर भारत की सेना के वीर जवानों के जज्बे को सलाम किया।तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत के पार्षद,अधिकारी, कर्मचारी, सफाई कर्मी महिलाएं तथा नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल रहे।

