अर्पिता महिला समिति ने झूलों, गीतों और मुस्कान के साथ मनाई तीज

नवा रायपुर/- एनटीपीसी नवा रायपुर में हरियाली तीज का उत्सव मस्ती, संगीत और मानसून के माहौल के
साथ मनाया गया। एनटीपीसी-नवा रायपुर की अर्पिता महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती ई.
सरोजा फणी कुमार के नेतृत्व में, जो वर्चुअल माध्यम से जुड़ीं, 26 जुलाई, 2025 को तीज का
रंगारंग त्योहार झूलों, गीतों और मुस्कान के साथ धूमधाम से मनाया गया।
एनटीपीसी नवा रायपुर कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्साही महिला क्लब की
सदस्यों ने भाग लिया, जो अपने पारंपरिक परिधानों में नृत्य और लोकगीत गाते हुए जीवंत
दिख रही थीं। इस समारोह का मुख्य आकर्षण कजरी, मनोरंजक खेल और तीज क्वीन
प्रतियोगिता थी।
बाद में, गणमान्य व्यक्तियों ने श्रीमती मनीषा सेनापति (40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में) और
श्रीमती दिशा सिंह (40 वर्ष से कम आयु वर्ग में) को तीज क्वीन का पुरस्कार प्रदान किया। इसके
अलावा, श्रीमती मीनाली अजमेरा को गॉर्जियस लेडी, श्रीमती नीतू अरोड़ा को लेडी ऑफ द
इवनिंग, श्रीमती प्रियंका पटेल को मिस ग्रेसफुल, श्रीमती राजेश्वरी सेठी को मिस एवरग्रीन,
श्रीमती प्रतिभा गर्ग को मिस एलिगेंट और श्रीमती मंजुला को सावन क्वीन का पुरस्कार भी
प्रदान किया गया।
इससे पहले, अर्पिता महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती ई. सरोजा फणी कुमार ने तीज उत्सव
के महत्व पर प्रकाश डाला और रंगारंग तीज उत्सव को उसकी सच्ची भावना के साथ मनाने में
सभी की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की।
इस अवसर पर, वरिष्ठ सदस्या श्रीमती ए.वी. शांति, वरिष्ठ सदस्या श्रीमती ज्योति जलोटा और
अर्पिता महिला समिति की अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थीं।

