यूथ सिक्ख सेवा समिति ने हथखोज स्थित कार्यालय में रॉखी कार्यक्रम संपन्न

भाई इंद्रजीत सिंग के साथ बड़ी संख्या में माताएं व बहनों ने किए गिद्दा व डांस

भिलाईनगर आज युथ सिक्ख सेवा समिति कार्यालय हथखोज में अध्यक्ष इंद्रजीत सिंग छोटू द्वारा रक्षाबंधन पर्व के एक दिन पहले राखी बांधने का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में माताएं, बहनें शामिल हुई। माताओं बहनों ने युवा ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंग के दोनों कलाईयों में रॉखी बांधी और बड़ों ने अपना आर्शिवाद दिया और छोटों को भाई इंद्रजीत ने स्नेह व आर्शिवाद दिया। सिक्ख समाज की माताओं बहनों ने कार्यालय पहुंचकर भाई इंद्रजीत को रॉखी बांधी और पंजाबी गानों की धुन पर गिद्दा व डांस भी बहनों ने व भाई इंद्रजीत द्वारा किया गया। काफी खुशनुमा माहौल में रॉखी कार्यक्रम संपन्न हुआ। एक उनके फोटोयुक्त हैप्पी रक्षाबंधन वाली रॉखी चर्चा का विषय बना रहा जिसमें भाई इंद्रजीत सिंग का फोटो था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रांसपोटर मलकीत सिंग लल्लू, अनिल चौधरी, जोगाराव, निम्मे, शानू, युवा ट्रांसपोटर यश सिंग एवं बड़ी संख्या में माताएं,बहनें शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *