प्रत्येक बूथ में पचास घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य – भाजपा

0 भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान, हर वार्ड में निकलेगी तिरंगा यात्रा
0 पूर्वी व पश्चिमी नगर मण्डल की संयुक्त बैठक आयोजित
जगदलपुर, 11 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान व तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर जगदलपुर पूर्वी व पश्चिमी मण्डल की संयुक्त बैठक रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई। शहर के प्रत्येक वार्ड में बूथवार तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी, साथ प्रत्येक बूथ में पचास घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत इस अभियान में आमजन को जोडऩे कहा गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष पाण्डेय ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि तिरंगा यात्रा व हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान का सफलतापूर्वक संचालन सभी कार्यकर्ताओं को समर्पण भाव से संपूर्ण करना है। शक्ति केन्द्र प्रभारी,संयोजक, सहसंयोजक,बूथ अध्यक्षों एवं पार्षदों को दायित्व सौंपा जा रहा है। भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता आम जन को भी अधिक से अधिक संख्या में जोडऩे का प्रयास करें। यह अभियान हर भारतीय के मन में तिरंगे के प्रति सम्मान जगाने का कार्य करेगा।
बैठक को हर घर तिरंगा अभियान विधानसभा प्रभारी बैदूराम कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय, आर्येन्द्र आर्य, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अतुल सिम्हा एवं आभार प्रदर्शन पश्चिमी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *