हसदेव नदी एनीकेट में मिला बच्चे का शव, पहचान की तलाश

कोरबा 11 अगस्त। हसदेव नदी एनीकेट में रविवार शाम करीब 4.30 बजे एक बच्चे का शव पानी में तैरते हुए मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल दर्री पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर मरचुरी भेज दिया गया।

मृतक बच्चे की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के लोगों और थानों को सूचना दी है। किसी भी व्यक्ति को बच्चे की पहचान हो तो वह दर्री थाना प्रभारी से संपर्क कर सकता है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की मौत पानी में डूबने से हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *