आर्टकॉम के वृक्षारोपण से हो रहे लोग बेहद प्रेरित

भिलाई , पर्यावरण एवं संस्कृति पर कार्य करने वाली आर्टकॉम कि हर आंगन एक पेड़ कि टीम प्रत्येक रविवार कि तरह इस रविवार भी वैशाली नगर क्षेत्र के कोहका में स्थित भेलवा तालाब के प्रांगन में वृक्षारोपण की!
इस दौरान भेलवा तालाब के आस पास के रहवासी उपस्थित थे , जिनमें छोटे से बड़े बुजुर्ग जन शामिल हुए!
इस दौरान आज के कार्यक्रम के नेतृत्व कर्ता शारदा गुप्ता ने कहा कि वृक्षारोपण का महत्व अनमोल है। पेड़ न केवल हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं, बल्कि जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। वे वायु प्रदूषण को कम करते हैं, जलवायु संतुलन बनाए रखते हैं और बाढ़ व मिट्टी के कटाव को रोकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित संरक्षक रमेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वृक्ष जीव-जंतुओं को आवास देते हैं और हमारे जीवन को हरा-भरा बनाते हैं। आज के बदलते पर्यावरण में वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं और उनकी देखभाल भी विधिवत की जाए।
संस्था के अध्यक्ष गुरुनाम सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण से न केवल हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ भविष्य भी सुनिश्चित होगा।
आज संरक्षक श्री रमेश कुमार श्रीवास्तव जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कुमुद श्रीवास्तव जी के शादी के 44 वी सालगिरह पर पौधा रोपण किया गया !
कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक निशु पांडे ने वृक्षारोपण के अलावा हर घर हर आंगन एक वाटर हार्वेस्टिंग का नारा भी जोर शोर से बुलंद किया ,इस हेतु उपस्थित जनों को प्रेरित किया गया !
इस कार्यक्रम में आसपास के नागरिकों में टिंकू वराडे ,रमेश देशमुख दिनेश ,अजीत ,भोला यादव,विकास शर्मा ,प्रदीप साहू,डीपी साहू जी, एवं निर्मल भारती जी तथा आर्टकॉम के ओर से संरक्षक करमजीत सिंह, आर के श्रीवास्तव, संस्थापक निशु पांडे, अध्यक्ष गुरूनाम सिंह, शारदा गुप्ता, मदन सेन , अमिताभ भट्टाचार्य , बंटी नाहर, संतोष जायसवाल , नील कमल सोनी एवं श्री राम मुख्य रूप से उपस्थित थे !

