सियान सदन कोहका में वरिष्ठ नागरिक महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह एवं सामूहिक जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक एकता मंच भिलाई ने सियान सदन कोहका में वरिष्ठ नागरिक महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह एवं सामूहिक जन्मोत्सव का आयोजन किया।  खास बात यह रही कि 18 अगस्त को ही महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, महासचिव गजानंद साहू एवं वरिष्ठ सदस्य भरतलाल मोगरे का जन्म दिन था। इसके साथ ही अगस्त माह में जन्म दिन वाले वरिष्ठ नागरिक किशनलाल सोनी, संतोष कुमार साहू, संतराम देवांगन, सुधीर राय त्रिपाठी का भी जन्मोत्सव मनाकर सभी का श्रीफल, पुष्प गुच्छ एवं पौधा भेंटकर सम्मान किया गया। 

आरंभ में वरिष्ठ नागरिक एकता मंच के अध्यक्ष हुकुमचंद देवांगन, कोहका सियान सदन के अध्यक्ष दुलार दास साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी वरिष्ठ जनों का पुष्प माला से स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने कहा कि सामूहिक जन्मोत्सव मनाकर एवं बुजुर्गो का सम्मान करके उनके चेहरे पर चमक एवं खुशी लाना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने आयोजन की प्रशंसा की। समारोह को निवर्तमान अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, महासचिव गजानंद साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, संयुक्त सचिव महेंद्र सोनवानी, पंडित ललित, भरतलाल मोगरे, शिवप्रसाद साहू आदि ने भी संबोधित करते हुए वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान हेतु किए जा रहे पहल की सराहना की। संचालन हुकुमचंद देवांगन एवं आभार प्रदर्शन दुलार दास साहू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *