जीएसटी 2.0 में हुए बदलाव से आम जन को होगा फायदा : के.के.शर्मा

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के.शर्मा ने आज मोदी सरकार के द्वारा जीएसटी 2.0 के संबंध में भिलाई स्थित होटल अमित पार्क में पत्रकारों को संबोधित किया।
श्री शर्मा ने पत्रवार्ता में पत्रकारों से कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने आज जीएसटी में बहुत बड़ा बदलाव किया है, जिसमें की दो स्लैब में जीएसटी को बांटा गया है। जीएसटी में इस महत्वपूर्ण बदलाव से आम जनता से लेकर बड़े-बड़े व्यापारी वर्गों को लाभ मिलेगा। आगे श्री शर्मा ने कहा कि पिछली यूपीए सरकार में जो-जो काम नही हुए थे, ये सभी कार्य मोदी सरकार कर रही है। पत्रवार्ता में श्री शर्मा ने कांग्रेस पार्टी को आढ़े हाथों लेकर कहा कि यह कांग्रेस पार्टी आजकल सभी जगह बस एक ही मुद्दा उठाए हुए कि भाजपा ने वोट चोरी की है, और ये लोग सिर्फ एक ही नारा लगाते है, कि वोट-चोर गद्दी छोड़, शर्मा ने कहा कि इस कांग्रेस पार्टी के पास जब कोई मुद्दा नहीं होता है, तो वह ऐसी वैसी बाते करते है, जिससे की पार्टी का नाम बदनाम हो। जीएसटी में इस बदलाव से पूरे भारत में महत्वपूर्ण प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससें आमजनमानस को लाभ होगा। पत्रवार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा, भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन आदि भाजपा के नेता मौजूद थे।

