HTC के कार्यालय परिसर में हर साल की तरह इस साल भी संसार के रचिता विश्वकर्मा भगवान की जयंती मनाई गई

भिलाई नगर/- ट्रांसपोर्ट नगर स्थित HTC के कार्यालय परिसर में हर साल की तरह इस साल भी संसार के रचिता विश्वकर्मा भगवान की जयंती मनाई गई , जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे,HTC के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह छोटू भाई के विश्वकर्मा जयंती की सभी को बधाई दी उन्होंने कहा कि संसार के रचिता विश्वकर्मा जी ने इस संसार की रचना की यह मजदूर मकान बनाता है, मजदूर कारखाना बनाता है, मजदूर गाड़ियां बनाता है जिससे सभी को रोजगार मिलता है जिससे सभी लोग निरंतर विकास करते है विश्वकर्मा जयंती की भिलाई नगर के साथ पूरे दुर्ग जिले,पूरे छत्तीसगढ़ पूरे देश, व संसार को बहुत बहुत बधाई/इस समय पंजाब में भीषण बाढ़ आई है जिसके लिए सिख यूथ सेवा समिति के अध्यक्ष सदस्यों के साथ पंजाब जा के बाढ़ पीड़ितों के लिए अनिवार्य सेवा प्रदान करेंगे/

