हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत “हिंदी दिवस” का आयोजन

दुर्ग, 23 सितंबर 2025।

हिंदी पखवाड़े के अवसर पर हिंदी दिवस का आयोजन शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग एवं नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय, दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में बड़े उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसे सुमन जोशी, राजेश्वरी तथा माधव सिंह मनीष कुमार ने प्रस्तुत किया। “वर दे वीणावादिनी वर दे” की मधुर स्वर-लहरियों से पूरा सभागार गूंज उठा और वातावरण भावनात्मक एवं मंगलमय हो गया।इस अवसर पर प्रतिभागियों ने हिंदी भाषा की महत्ता, राजनीति, सामाजिक सरोकारों एवं भ्रष्टाचार जैसे विषयों पर अपनी मौलिक और चयनित कविताओं के माध्यम से विचार व्यक्त किए। साथ ही छायावादी कवि निराला और हरिवंश राय बच्चन की अमर रचनाओं सहित कई प्रसिद्ध कविताओं का वाचन हुआ, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।काव्य-पाठ प्रतियोगिता में बी.पी.ए. तृतीय वर्ष के विद्यार्थी तिलक राम वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त राजेंद्र कुमार गुप्ता, रामचंद्र घोष, तपन नाथ सिंह, डॉ. बाबूलाल सिंह तथा जगदीश बामनिया सहित अनेक प्रतिभागियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।

कार्यक्रम में दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ. अजय सिंह एवं डॉ. ऋचा ठाकुर (प्राचार्य, संगीत महाविद्यालय) विशेष रूप से उपस्थित रहे। हिंदी विभाग से डॉ. अम्बरीष त्रिपाठी, डॉ. अभिनेष सुराणा, डॉ. निधि वर्मा एवं रवि श्रीवास्तव सहित अनेक विद्वान अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।संयुक्त तत्वावधान में संपन्न यह आयोजन अत्यंत सफल और सुव्यवस्थित रहा। अंत में सभी ने हिंदी भाषा के गौरव एवं संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अम्बरीष त्रिपाठी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed