श्री महाकल्याणेश्वर शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री साय को आमंत्रण

भिलाई| अंचल में धार्मिक आस्था, श्रद्धा और विश्वास का केंद्र स्थल बन चुकी माँ कल्याणी शीतला मंदिर परिसर मरोदा टैंक रिसाली भिलाई में 3 नवंबर को आयोजित नव-निर्मित विहंगम श्री महाकल्याणेश्वर शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रित किया गया है।

तत्संबंध में मंदिर समिति के प्रमुख संरक्षक पुन्नू यादव, अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे “शैली”, आयोजन समिति संयोजक राजूलाल नेताम व उपाध्यक्ष रमेश वर्मा ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में श्री साय से भेंटकर उन्हें इस ऐतिहासिक आयोजन में माई पहुना के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया।
जिसे स्वीकारते हुए मुख्यमंत्री ने उक्त समारोह में उपस्थित होने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कहते हुए समिति एवं अंचल वासियों को अपनी अग्रिम शुभकामनाएं दी।
प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए समिति के प्रमुख सलाहकार अरुण वर्मा, सचिव चोवा राम निषाद, पार्षद विधि यादव, उपाध्यक्ष रमेश वर्मा एवं अश्वनी बनपाल, कोषाध्यक्ष मुक्तार यादव, प्रचार सचिव सुरेंद्र शर्मा, मूलचंद वर्मा, शम्भु निषाद, पूनम सपहा, तेजराम साहू, विमलदास मानिकपुरी, माधव मांझी, प्रमोद साहू, मुकेश यादव तथा मंदिर पुजारी पंडित चंद्रशेखर मिश्रा व प्रबंधक रवींद्र किल्लोरे सहित समिति के समस्त पदाधिकारियों ने 1 नवंबर से 3 नवंबर तक आयोजित समारोह की जोर-शोर से तैयारियां प्रारंभ कर दी है। इस दौरान पूजा अनुष्ठान के साथ साथ हर दिन विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक मंचीय प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *