महाकल्याणेश्वर शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगी कौशिल्या साय

भिलाई । माँ कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में नवनिर्मित महाकल्याणेश्वर शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम 3 नवम्बर को संध्या 4 बजे आयोजित है । आयोजन में प्रमुख रूप से समाजसेविका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की धर्मपत्नी  कौशिल्या साय शामिल होंगी । वैदिक अनुष्ठान के साथ किए जा रहे है इस आयोजन में गजेंद्र यादव (मंत्री छ.ग. शासन) , विजय बघेल (सांसद दुर्ग) ,ललित चंद्राकर (विधायक दुर्ग ग्रामीण), डोमनलाल कोसेवाड़ा (विधायक अहिवारा), ओजस्वी मंडावी (सदस्य महिला आयोग छ.ग.)सुरेंद्र कौशिक (जिला भाजपा अध्यक्ष दुर्ग) ,श्रद्धा साहू (जिला पंचायत सभापति दुर्ग)  एवं अंचल के जनप्रतिनिधि विशेष रूप से आमंत्रित हैं । मुख्य समारोह मंच पर दोपहर 2 बजे अंचल की प्रसिद्ध संस्था ‘रंगसागर’ द्वारा मंचीय प्रस्तुति होगी । कार्यक्रम संयोजक राजू लाल नेताम के साथ साथ मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है । जिसमे पंडित द्रोणाचार्य द्विवेदी एवं अंचल के प्रमुख वेदाचार्यों द्वारा विधि – विधानपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम सम्पादित किए जाएँगे । यह सम्पूर्ण जानकारी मंदिर समिति के प्रवक्ता प्रमोद साहू ने दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed