भावना दीदी की साइंस पाठशाला में रोबोटिक्स और AI जैसी आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से विधायक भावना बोहरा ने किया संवाद, उनके अनुभव और सपनों को जाना*
*ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को आधुनिक संसाधन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उनके सपनों को नई उड़ान देना हमारा संकल्प है : भावना बोहरा*
पंडरिया /- ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा, विज्ञान और तकनीकी ज्ञान से जोड़कर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने के उद्देश्य से पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित जनहितकारी पहल ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रही है। इसी कड़ी में दिनांक 16 से 20 नवम्बर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम गुढ़ा में आयोजित कार्यशाला में आज विधायक भावना बोहरा ने भावना दीदी की साइंस पाठशाला के माध्यम से रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों की शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से उनके सीखने के अनुभवों, तकनीकी गतिविधियों और भविष्य के सपनों के बारे में चर्चा की। विद्यार्थियों में आधुनिक तकनीक के प्रति उत्साह, जिज्ञासा और कुछ नया सीखने की ललक देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया। भावना दीदी की साइंस पाठशाला के माध्यम से अब तक लगभग 1300 से अधिक बच्चों को भविष्य की तकनीकों से जुड़ने, उनका अनुभव करने और ड्रोन उड़ाने का अवसर मिला है साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंटकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया है। इस दौरान विधायक भावना बोहरा ने ग्राम गुढ़ा में नवीन खाद गोदाम निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन भी किया। उन्होंने कहा कि नवीन खाद गोदाम के निर्माण से खाद के व्यवस्थित भंडारण और वितरण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, जिससे स्थानीय किसान भाइयों को लाभ होगा।
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज का युग विज्ञान, तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग है। आने वाला समय आधुनिक तकनीकी ज्ञान, नवाचार की सोच और नए अवसरों को अपनाने अत्यंत ही आवश्यक होगा। हमारा लक्ष्य है कि पंडरिया विधानसभा का कोई भी बच्चा खासकर हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में अध्ययनरत विद्यार्थी आधुनिक शिक्षा और तकनीकी ज्ञान के अवसरों से वंचित न रहे। गांव के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी रोबोटिक्स, AI और आधुनिक तकनीकों की शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सकें, इसी सोच के साथ ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ की शुरुआत की गई है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारा प्रयास केवल बच्चों को किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें प्रयोग, नवाचार और व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। ग्रामीण अंचल में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मार्गदर्शन, आधुनिक संसाधन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की। जब गांव का बच्चा आधुनिक तकनीक सीखेगा, नए प्रयोग करेगा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा, तभी विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार होगा। भावना दीदी की साइंस पाठशाला के माध्यम से पंडरिया विधानसभा के शासकीय विद्यालयों एवं सरस्वती शिशु मंदिरों के विद्यार्थियों को विज्ञान, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीकों की व्यावहारिक शिक्षा उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। यह पहल विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों की आंखों में अपने भविष्य के सपने और उन्हें पूरा करने का उत्साह देखकर यह विश्वास है कि हमारे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी भविष्य में वैज्ञानिक, इंजीनियर, तकनीकी विशेषज्ञ और नवाचार के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करेंगे।
विदित हो कि पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा के युवाओं और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किया जा रहा है जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 10 निःशुल्क बस सेवा के संचालन से बेटियां उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपने सपनों को पूरा कर रहीं हैं वहीँ उन्हें महाविद्यालय आने-जाने के लिए सुगम व सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है। लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को अपने गाँव के करीब ही IIT-JEE, NEET, CGPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु एक उचित मंच मिल रहा है और उनका चयन भी हो रहा है। भावना दीदी की साइंस पाठशाला ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा व ताकिनिकों से जोड़ रही है जो वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन और एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी, विज्ञान और गणित का प्रैक्टिकल अनुभव (STEM), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), ऑगमेंटेड एवं वर्चुअल रियलिटी (AR/VR) जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्री खिलेश्वर साहू जी, मंडल महामंत्री श्री मनोज बंजारे जी एवं श्री राजू चंद्रवंशी जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री उमेश्वर साहू जी, श्री प्रवीण ठाकुर जी, श्री राम कृष्ण चंद्राकर जी, श्री संजय सिन्हा जी, श्री मुकेश सिन्हा जी, श्री कृष्ण साहू जी, श्री कुम्भकर्ण सिन्हा जी, श्री विजय चंद्राकर जी, श्री गणेश बर्वे जी, श्री रोहित साहू जी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।

