डाहरे का बिहार चुनाव में सघन जनसंपर्क

Bhilai /- पटना बिहार के विधान सभा चुनाव में अहिवारा के पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे को मुजफ्फरपुर जिला के कुढ़नी विधान सभा क्षेत्र का प्रवासी प्रभारी बनाया गया है चुनाव में अनुसूचित जातियों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए क्षेत्र के अनुसूचित जाति बाहुल्य बस्तियों के प्रबुद्धजनों ,ओ मठ मंदिर, व  छात्रावासों में सघन  जनसंपर्क कर रहे हैं । अनुसूचित जातियों को कैसे साधा जाए,रणनीति बनाने  भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चूघ  ,अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लाल सिंह आर्य , महामंत्री संजय निर्मल ,राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री श्री प्रकाश  चंद तंवर , बिहार चुनाव के प्रभारी डॉ जीतू चारण राम , सहित कलेस्टर प्रभारी ,  विधानसभा प्रवासी  प्रभारी, प्रदेश, जिला  व मंडल के पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *