भगवान भोलेनाथ के विवाह का आमंत्रण कार्ड में हल्दी अक्षय लगाया गया : दया सिंह 

Bhilai/- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ के विवाह का आमंत्रण कार्ड मे हल्दी, अक्षय लगाने का कार्य बोल बम समिति की महिला विंग द्वारा आज दिन सोमवार 11.00 बजे दुर्गा मेदान जोन 2 खुर्शीपार भिलाई में सैकड़ों महिलाओं एवं भक्त गणों के द्वारा प्रारंभ किया गया जिसमें 31,000 कार्ड में देर शाम तक हल्दी अक्षय संपन्न हुआ l इस 18 वे वर्ष में भी आज से बाबा की भव्य बारात के आमंत्रण कार्ड का हल्दी अक्षय पूर्ण होने के बाद बुधवार को पहला कार्ड सेक्टर 05 स्थित श्री गणेश मंदिर में दिया जाएगा उसके पश्चात भिलाई के सभी सेक्टर 01,02,04,05,06,से लेकर 10 ,11 तक साथ ही साथ खुर्सीपार, पावर हाउस, कोसानला, मॉडल टाउन,नेहरूनगर, कोहका, कुरूद, कारंजा भिलाई, उम्रपोटी,नेवई पाटन, सेल्यूद , पुरई सभी मंदिरों में आमंत्रण कार्ड समिति की महिलाओं द्वारा वितरण किया जाएगा /दुर्ग जिले के साथ साथ छत्तीसगढ़ के सभी जिले में आमंत्रण भेजा जाता है, इस बार 18 वे वर्ष में भी देश के सभी राज्यों की झलकियां सम्मिलित होगी इस वर्ष इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के साथ एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी समित अपना नाम दर्ज कराएगी आज विशेष रूप से बोल बम समिति की महिला विंग के साथ दया सिंह प्रदेश अध्यक्ष (बोल बम समिति ) उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed