मनरेगा से महात्मा गांधी को हटा कर विबीजीरामजी में अब राम भगवान का उपयोग कर रही है सरकार
(केंद्र सरकार जिस महात्मा गांधी के जन्मदिवस को स्वच्छता दिवस के रूप में मना रही है, उन्हीं का नाम मनरेगा से क्यों हटा रही हैं?)
Bhilai /- आज भिलाई नगर विधानसभा के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 03 के अध्यक्ष सौरव मिश्रा के नेतृत्व में मनरेगा बचाव संबंध में एक दिवसी धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया इसमें पहले कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर उनके शहादत दिवस पर फूल माला एवं गुलाल टीका लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम को , नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने संबोधित किया उन्होंने कहा कि भाजपा में मजदूर भाइयों एवं बहनों के काम करने का अधिकार छीन रही है महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार अधिनियम का मतलब था सरकार द्वारा प्रति 100 दिनों के कार्य देने के गारंटी है जिसका भुगतान 2005 से ही खातों के माध्यम से होता आ रहा है /
जिसका नाम बदलकर उनके अधिकार का हनन हो रहा है, वरिष्ठ कांग्रेश नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के” विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण”में 125 दिन का काम की गारंटी है परन्तु इसमें भुगतान अब 40%और 60% का रिसीयू बनाए गया है जिसका प्रभाव यह होगा कि जो राज्य भुगतान नहीं करेंगे उनकी काम नहीं मिलेगा आज युवा बेरोजगार को काम नहीं मिल रहा है छत्तीसगढ़ की हालत काफी दयनीय है यहां सिर्फ अडानी अंबानी का ही चारों तरफ कार्य चल रहा है पुलिस की जगह जगह चेकिंग से आम जनता परेशान हैं प्रदेश में चारों ओर अपराध मर्डर डकैती आम बात है आम भाईयों से अपील किया गया की सावधान हो जाए सोच समझकर फैसला ले। कार्यक्रम में उपस्थित सौरव मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष, राजेंद्र परगनिया विधायक प्रतिनिधि, धर्मेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी , लक्ष्मण सिंह, रोशन रिजवी, ख्वाजा अहमद, हरीश सिंह, पार्षद राजेश चौधरी,
सुरेश सिंह, रामस्वरूप चतुर्वेदी, स्टालिन, बंटी धनकर इस दौरान बड़ी संख्या में, मनरेगा श्रमिक एवं कांग्रेसजन मौजूद रहे।

