महाशिवरात्रि पावन पर्व, मन्दिर में परिणय सूत्र में बंधा जोड़ा
सैकड़ों श्रद्धालु बने साक्षी मिला उनका आशीर्वाद
* नवयुवा जागरण मां शीतला सेवा समिति का सराहनीय प्रयास
डुंडेरा/- नवयुवा जागरण मां शीतला सेवा समिति और डुंडेरा के ग्रामवासियों ने महाशिवरात्रि का पावन पर्व सेवा भाव और बड़े ही उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया। दो दिन के इस आयोजन में सबसे रोचक संदेश देखने को मिला वह एक जोड़ा विवाह का जो मन्दिर प्रांगण में ही सम्पन्न कराया गया। जहां विभिन्न प्रकार के खर्चों के कारण आज के समय में शादी इतनी महंगी हो गई। उसके इतर महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर कलश यात्रा के साथ शीतला माता मंदिर के पास स्थापित बाबा भोलेनाथ महातेजेश्वर महादेव की निकाली गई बारात के साथ साथ बाराती भी शामिल हुए। मन्दिर में पूजा के लिए उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस विवाह में साक्षी बनकर परिणय सूत्र में बंधने वाले नवविवाहित जोड़ा को बधाई और आशीर्वाद दिया। नवयुवा जागरण मां शीतला सेवा समिति का प्रयास सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में बड़ा ही सराहनीय रहा है। समिति के सदस्य राम गुलाल बंछोर,लीलाधर साहू, सुंदरू बैगा, डीजेन्द्र यादव, कुबेर यादव, विष्णु साहू, अश्वनी साहू, गोवर्धन साहू,देवा यादव, देवलाल निषाद,मुकेश गोस्वामी,गोविंद प्रजापति,गैंद सिंह छत्री ,ओमनारायण साहू,सन्तोष साहू,सदाराम ,साहू, साहू, भोला यादव, पोषण साहू,दुष्यन्त साहू,बिरेन्द्र साहू,अमित जैना,कमलेश सेन,नारायण साहू,माधो यादव,खुमान साहू,नीलू साहू,धनेश्वर साहू,नोगेन्द्र वर्मा,दीप बंजारे, राजकुमार कुर्रे,माइकल गोस्वामी,लोकेन्द्र विश्वकर्मा,बेनीराम साहू,नन्दू साहू,कमलेश यादव ,मोंटू छत्री,गोलू यादव, ऋषि साहू,एम.पी.सिंग,ईश्वर यादव देवेन्द्र साहू और योगेश साहू लोगों को जागरूक करने के लिए सेवा भाव के साथ सदैव तत्पर रहते हैं।

