सार्वजनिक स्थान पर आत्महत्या जैसे सामाजिक कृतियों पुलिसिंग पर सवालिया निशान उठाते हुए ब्लॉक अध्यक्ष और निगम के जोन अध्यक्ष ने दिया ज्ञापन

Bhilai/- सार्वजनिक स्थान पर आत्महत्या जैसे सामाजिक कृतियों पुलिसिंग पर सवालिया निशान उठाते हुए ब्लॉक अध्यक्ष और निगम के जोन अध्यक्ष ने दिया ज्ञापन। 12 अप्रैल दिन रविवार सेक्टर 4 सड़क 36 के निवासी अजय प्रजापति उम्र 36 वर्ष नेफाँसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली और यह कृत्य उन्होंने एक सार्वजनिक स्थान पर किया। सुबह 4 बजे। संबंधित थानों को सूचना उपरांत भी सुबह 10 बजे तक मृत शरीर का पेड़ पर लटके रहना ये दर्शाता है। की समाज जिनको अपनी कृतियाँ मानकर अपने आचरण और आवरण दोनों से दूरी बनाए रखना चाहता है। पुलिस कि शिथिलता के कारण समाज में व्याकुलता, डर और भ्रम का वातावरण व्याप्त हुआ।और इससे हटकर कुछ युवा इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए लगातार रील बनाते भी देखे गए जो शायद समाज में हताश हुए लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए थे इन्ही बातों को गम्भीरता से लेते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 3।के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा और जोन 5 के अध्यक्ष राजेश चौधरी ने संज्ञान लेते हुए कांग्रेस जनों के साथ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर को ज्ञापन सौंपते हुए ये मांग रखी। की अपराध रोकने में तत्पर पुलिस को सामाजिक कुरीतियां , डर न बढ़े इसके लिए सार्थक कदम उठाने चाहिए इस विषय पर चर्चा करने। ब्लॉक उपाध्यक्ष ख्वाजा अहमद, आशीष यादव, पार्षद सुरेश वर्मा, हरीश सिंह,मंडल अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी, लक्ष्मण सिंह ब्लॉक महामंत्री धनु मिश्रा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमाकांत दिशलहरें, आदि नारायण, मेशांक मिश्रा, फतेह सिंह, देवेंद्र उइके, लोकेश, निउभ सिंह आदि लोग भारी संख्या में उपलब्ध रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *