जब मिले देश के धर्मयोगी और बस्तर के कर्मयोगी* = धर्म गुरु मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से महापौर सनातनी संजय पाण्डेय की खास मुलाकात
* संजय पाण्डेय को क्या गुरु मंत्र दे गए महंत योगी आदित्य नाथ =
-अर्जुन झा-**
जगदलपुर।* जब धर्म और कर्म का मेल होता है, तो उसका लाभ आम जन मानस को अवश्य मिलता है। ऐसा ही एक अनूठा और अविस्मरणीय मेल आज जगदलपुर में देखने को मिला, जब देश दुनिया में विख्यात धर्म गुरु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सनातनी कर्मयोगी महापौर संजय पांडेय की बड़ी दिलचस्प मुलाकात हुई।धर्म और कर्म का यह मेल क्या जगदलपुर के इतिहास के पन्नों में नया अध्याय लिखेगा? इस बात की चर्चा यहां जोरों पर है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जगदलपुर में मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने आए थे। एक तरफ जहां योगी आदित्य नाथ की एक झलक पाने लोग लालायित नजर आ रहे थे और कई दिग्गज नेता उनसे मिलने के लिए आतुर थे, मगर मिल नहीं पाए। वहीं मेयर संजय पाण्डेय की योगी आदित्य नाथ से दो बार मुलाकात हुई। पहली भेंट जगदलपुर के हवाई अड्डे पर हुई, जहां संजय पाण्डेय ने योगी जी का स्वागत किया और योगी जी ने महापौर की पीठ थपथपा कर उन्हें मुस्कुराते हुए आशीर्वाद दिया,युवा एवं सनातनी महापौर संजय पाण्डेय की दूसरी मुलाकात कई मायने निकालने वाली रही। ये मायने समय आने पर सामने आएंगे, लेकिन योगी जी ने जिस प्रकार सनातनी महापौर संजय पाण्डेय को महत्व दिया है, उसके दूरगामी परिणाम जगदलपुर और बस्तर को अवश्य देखने को मिलेंगे। फिलहाल नक्सल मुक्त बस्तर में आए योगी आदित्यनाथ ने महापौर संजय पाण्डेय को विशेष महत्व दिया है। चूंकि भाजपा संगठन में योगी आदित्य नाथ की अच्छी पैठ है। इस लिहाज से उनके साथ हुई मेयर संजय पाण्डेय की विशेष मुलाकात के राजनैतिक मायने भी हो सकते हैं। एक हैं शहर की राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी संजय पाण्डेय और दूसरे देश के प्रख्यात हिंदू हृदय सम्राट न्यायप्रिय बुलडोजर बाबा योगी आदित्य नाथ, जिनके डर से उत्तरप्रदेश के बड़े बड़े माफिया भी थर थर कांपते हैं। सुरक्षा के साथ विकास के मूल मंत्र पर चलने वाले धर्मयोगी योगी आदित्य नाथ ने जगदलपुर के कर्मयोगी सनातनी महापौर को जरूर कुछ न कुछ गुरु मंत्र दिए होंगे। इस गुरु मंत्र से जगदलपुर शहर के लोगों को धर्म और कर्म के मिलन का लाभ जरूर निकट भविष्य में मिलेगा, ऎसी उम्मीद है।

