लीगल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु डॉ. आमिर ख़ान को डॉक्टरेट अवार्ड से किया गया सम्मानित

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया एवं छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. आमिर ख़ान को उनके विधिक (लीगल) क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 31 मई 2026 को नई दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

डॉ. आमिर ख़ान लंबे समय से न्याय एवं विधि के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं तथा समाज के विभिन्न वर्गों को कानूनी सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान करते रहे हैं। उनके द्वारा विधिक जागरूकता, जनहित के मामलों तथा न्यायिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों को व्यापक रूप से सराहा गया है। इन्हीं महत्वपूर्ण योगदानों को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित डॉक्टरेट सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षाविदों, विधि विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। सम्मान प्राप्त करने के पश्चात डॉ. आमिर ख़ान ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा वे भविष्य में भी समाज एवं न्याय व्यवस्था के हित में समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *