गांजा तस्कर से ढाई लाख की गांजा जब्त

दुर्ग 27 Jully (Swarnim Savera) । नशे के कारोबारियों के खिलाफ  दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। गांजा तस्कर गोपाल सिंह चंदेल शिवपारा निवासी से 2.50 लाख कीमत की 20.078 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है। आरोपी ट्रांसपोर्टिंग की आड़ में गांजा की तस्करी करता था। वह गांजा लेकर ग्राहक की तलाश में घूम रहा था, तब पुलिस ने उसे धर दबोचा। यह कार्यवाही दुर्ग सीएसपी टीम एवं कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग, शहर संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग बैंकर वैभव रमणलाल (भापुसे) के नेतृत्व में सीएसपी स्काट को शहर में बिक रही अवैध मादक पदार्थों की धर-पकड़ हेतु निर्देर्शित किया गया था। इसी क्रम में 26 जुलाई को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति आसमानी टी-शर्ट पहना हुआ है एवं दो बड़ा बैग रखा हुआ है। जिसमें मादक पदार्थ गांजा रखकर बेंचने की फिराक मे ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, तत्पश्चात तत्काल सिविल टीम दुर्ग एवं थाना दुर्ग की एक संयुक्त टीम गठित कर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर हुलिया से संबंधित व्यक्ति की खोजबीन की  गई। इस दौरान मठपारा नया तालाब के किनारे ट्रांसफार्मर के पास हुलिये से मिलता एक व्यक्ति मिला, जो पुलिस टीम कोदेखते ही भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। बैग को खोलकर देखने पर उसमें भुरे रंग के अलग-अलग पैकेट में गांजा होना पाया गया। मौके पर ही एनडीपीएस एक्ट के धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही शुरू की गई। गांजा लाने के संबंध में पूछताछ पर आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा था किन्तु निरंतर एवं सघन पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त मादक पदार्थ गांजा को जगदलपुर से खरीदकर लाना बताया गया। आरोपी के कब्जे से कुल 20.078 किलोग्राम गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कोतवाली पुलिस थाना में की गई है। कार्यवाही में कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक भूनेश्वर यादव, सउनि किरेन्द्र सिंह, प्र.आर. योगेश चंद्राकर, प्र. आर. सूर्यहिन्द यादव, सिविल टीम के आरक्षक जावेद खान, किशोर सोनी, नासीर बक्स, कमलेश यादव, गौर सिंह, भरथरी निषाद, थॉमसन पीटर, अजय कुमार यदु की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed