भारती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने लिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

दुर्ग 28 Jully (Swarnim Savera) । कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वाधान में शा.पू.मा.शाला, पोटियाकला में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारती विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय एवं आन्तरिक परिवाद समिति के नेतृत्व में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के दल ने भाग लिया। दल का नेतृत्व शिक्षा संकाय के प हेमलता चंद्राकर, नीलम त्रेहान, अखिलेश सेन ने किया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण को सार्थक व जनउपयोगी बताया। आन्तरिक परिवाद समिति के संयोजक डाॅ.जे.पी. कन्नौजे ने विद्यार्थियों से आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण जन-जन तक पहुचाने का आहवान् किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed