मुख्यमंत्री से मिले बस्तर धाकड़ समाज के प्रतिनिधि

जगदलपुर 29 Jully (Swarnim Savera) । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में धाकड़ ठाकुर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की।जगदलपुर से रायपुर गए धाकड़ ठाकुर समाज के प्रतिनिधियों ने पहले बस्तर के सांसद एवं पिसीसी चीफ दीपक बैज से भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने श्री बैज के समक्ष मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा जताई। इस पर श्री बैज ने तुरंत हामी भर दी। इसके बाद श्री बैज के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल सीधे मुख्यमंत्री निवास पहुंचा। वहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को समाज की कुछ मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed