कांग्रेस के समर्पित नेता थे मोतीलाल वोरा : सुशील मौर्य

जगदलपुर।* शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, अभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. मोतीलाल वोरा की जयंती सादगीपूर्ण मनाई गई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. मोतीलाल वोरा की जयंती पर उन्हें सादर वंदन करता हूं। उन्होंने कई साल तक पत्रकारिता की और पार्षद से मुख्यमंत्री, राज्यपाल तक का सफर तय किया। 1998 के लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव से जीते थे। बाबूजी ने 92 साल की उम्र में भी छत्तीसगढ़ की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। वे संगठन के प्रति हमेशा समर्पित रहे। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा, अंगत प्रसाद त्रिपाठी, नरेंद्र तिवारी, महापौर सफ़ीरा साहू, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, कांग्रेस नेता जतिन जैसवाल, जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम, राजीव शर्मा, अतिरिक्त शुक्ला, सामू कश्यप, जावेद खान, अजय बिसाई, जिशान कुरैशी, राकेश चौधरी, जोहन सुता, पार्षद लता निषाद, कमलेश पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश नाग, लैखन बघेल, नीलूराम बघेल, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र महापात्र, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, सेमियल नाथ,अभिषेक नायडू, असीम सुता, रोजविन दास, सुलो कश्यप, साहिल गुप्ता, अर्पणा बाजपेयी, पापिया गाईन, माधुरी शर्मा, अंजना नाग, एस नीला, शहनाज़ बेगम, अफरोज बेगम, माही श्रीवास्तव, बबली भाई, हनुमान द्विवेदी, दुर्योधन कश्यप, रविशंकर तिवारी, राजा कश्यप, मनोज यादव, किशन यादव, सलीम जाफर अली, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी, ग्रामीण अध्यक्ष नीलम कश्यप, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, बूथ, सेक्टर, जोन, सेवादल व अन्य प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed