वीर बाल दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम, सीएम साय साहसी बच्चों का करेंगे सम्मान

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस जोर शोर से मनाया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री साय के राजधानी स्थित निवास पहुंना में साहसी बच्चों का सम्मान किया जाएगा. प्रदेश के सभी पंजीकृत बाल देखरेख संस्थाओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रसारण किया जाएगा. इस अवसर पर केन्द्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा बनाई गई ऑडियो-विजुअल की स्क्रीनिंग के साथ ही वीर बाल दिवस पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन होगा. इस अवसर पर वीर बाल प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा. गौरतलब है कि गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों के बलिदान और साहस की स्मृति में पूरे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा. प्रदेश में वीर बाल दिवस के अवसर पर जिला स्तर, नगर पालिका, वार्ड, ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं और किशोरों, देश वासियों, महिलाओं में राष्ट्रनिर्माण के लिए योगदान एवं मूल्यों को स्थापित करना और सुदृढ़ बनाना है. इसके लिए विशेषकर स्वतंत्रता सेनानियों एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) से पुरस्कृत पूर्व विजेताओं के अनुभवों को साझा किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed