यूपी में नौ बजे तक 12.89% मतदान, बांदा में सबसे अधिक तो गोंडा में सबसे कम

नोएडा  /- पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति व यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। 

भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी मेदन मवई गांव के लीला टिकरा प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 347 पर अपना मतदान करेंगी।

उत्तर प्रदेश में सुबह नौ बजे तक 12.89 फीसदी मतदान

इन सीटों पर नौ बजे तक मतदान
अमेठी सीट पर 13.45 फीसदी मतदान
कैसरगंज सीट पर 13.04 प्रतिशत वोटिंग
कौशांबी सीट पर 10.49 फीसदी मतदान
गोंडा सीट पर 9.55 प्रतिशत वोटिंग
जालौन सीट पर 12.80 फीसदी मतदान
झांसी सीट पर 14.26 प्रतिशत मतदान
फतेहपुर सीट पर 14.28 फीसदी मतदान
फैजाबाद लोकसभा सीट पर 14.00 प्रतिशत वोटिंग
बांदा लोकसभा सीट पर 14.57 फीसदी मतदान
बाराबंकी लोकसभा सीट पर 12.73 प्रतिशत वोटिंग
मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर 13.86 फीसदी मतदान
रायबरेली लोकसभा सीट पर 13.60 प्रतिशत मतदान
लखनऊ सीट पर 10.39 प्रतिशत वोटिंग
हमीरपुर सीट पर 13.61 फीसदी मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *