नौ बजे तक पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा पड़े वोट, जानें कहां-कितनी वोटिंग

नई दिल्ली /- लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों की 49 सीटों पर मतदान कराए जा रहे हैं। इस चरण में 695 प्रत्याशी मैदान में हैं। 82 प्रत्याशी यानी 12 फीसदी महिलाएं सियासी चौसर पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
सुबह 9 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % |
| बिहार | 8.86 |
| जम्मू-कश्मीर | 7.63 |
| लद्दाख | 10.51 |
| झारखंड | 11.68 |
| महाराष्ट्र | 6.33 |
| ओडिशा | 6.87 |
| उत्तर प्रदेश | 12.89 |
| पश्चिम बंगाल | 15.35 |
08:45 AM, 20-MAY-2024
हम सब मिलकर इस उत्सव को सफल बनाए: पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कहा, ‘आज लोकतंत्र का उत्सव मुंबई और अन्य प्रदेशों में मनाया जा रहा है। हम सब मिलकर इस उत्सव को सफल बनाए। आज सुबह से ही मैं उत्तर मुंबई में देख रहा हूं कि 7 बजे ही सभी जगह लंबी लाइनें हैं। मेरा मनाना है कि पिछले बार से इस बार अधिक वोटिंग होगी और जनता देश के उज्जवल भविष्य के लिए अपना निर्णय लेगी।’
08:44 AM, 20-MAY-2024
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपने परिवार संग वोट डाला।
08:36 AM, 20-MAY-2024
अभिनेता अक्षय कुमार ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
08:36 AM, 20-MAY-2024
अभिनेता राजकुमार राव ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
08:32 AM, 20-MAY-2024
मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने मतदान किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने अपना वोट डाला।
08:32 AM, 20-MAY-2024
प्रधानमंत्री मोदी ने पुरी में रोड शो किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के पुरी में रोड शो किया। पुरी लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार संबित पात्रा उनके साथ हैं।
08:05 AM, 20-MAY-2024
अनिल अंबानी ने वोट डाला
लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए उद्योगपति अनिल अंबानी ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
07:00 AM, 20-MAY-2024
बिहार के मतदान केंद्र पर बड़ी संख्या में महिलाएं, मुंबई में दिखे अनिल अंबानी
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक मतदान केंद्र पर वोटिंग शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं को लाइन में देखा गया। मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर उद्योगपति अनिल अंबानी को कतार में देखा गया।

