बंगाल के राज्यपाल ने वायनाड का किया दौरा, पीड़ितों से जाना उनका हाल; अबतक 158 की मौत

वायनाड (केरल) / केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को मेप्पाडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अबतक 158 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 128 घायल है। वहीं सेना का राहत व बचाव कार्य जारी है।

लाइव अपडेट

12:13 PM, 31-JUL-2024

पीड़ितों से बात करने का मिला अवसर: राज्यपाल

बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा, ‘मुझे राहत शिविरों का दौरा करने और वहां रह रहे पीड़ितों से विस्तार से बात करने का अवसर मिला। यह हाल ही में हुई सबसे बुरी आपदाओं में से एक है। मैंने केरल के मुख्यमंत्री से बात की, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के संज्ञान में यह मामला लाया। प्रधानमंत्री बचाव और राहत कार्यों के लिए जो भी आवश्यक है, उसे करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हम पीड़ितों के साथ हैं।’

12:13 PM, 31-JUL-2024

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने दौरा किया

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया, जहां शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उन्होंने मेप्पाडी सामुदायिक भवन का भी दौरा किया, जिसे अस्थायी शवगृह में बदल दिया गया है।

11:42 AM, 31-JUL-2024

मरने वालों का आंकड़ा डेढ़ सौ के पार

राज्य राजस्व विभाग ने बताया कि वायनाड भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 158 हो गई है:

11:37 AM, 31-JUL-2024

मंत्रियों ने बचाव कार्यों का आकलन किया

केरल के मंत्रियों ने वायनाड में बचाव कार्यों का आकलन किया। मरने वालों की संख्या फिलहाल 148 है।

10:55 AM, 31-JUL-2024

नौसेना अकादमी की 60 टीमें चूरलमाला पहुंचीं

केरल पीआरडी (जनसंपर्क विभाग) ने कहा कि बचाव अभियान के लिए एझिमाला नौसेना अकादमी की 60 टीमें चूरलमाला पहुंचीं। लेफ्टिनेंट कमांडेंट आशीर्वाद के नेतृत्व में एक टीम पहुंच गई है। समूह में 45 नाविक, पांच अधिकारी, छह फायर गार्ड और एक डॉक्टर हैं।

10:41 AM, 31-JUL-2024

मृतकों की संख्या 150 के पार: सेगन

वायनाड में खोज और बचाव अभियान पर ब्रिगेडियर अर्जुन सेगन ने कहा, ‘कल सुबह से ही यहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। कल मौसम खराब होने की वजह से हम गति से काम नहीं कर पाए। आज मौसम काफी बेहतर है। बारिश नहीं हो रही है। सेना, एनडीआरएफ, नौसेना, राज्य पुलिस और वन विभाग के साथ-साथ स्थानीय स्वयंसेवकों से लगभग 500 से 600 बचावकर्मी काम कर रहे हैं। मृतकों की संख्या 150 को पार कर गई है और करीब 200 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।’

करीब 150 हुआ मौत का आंकड़ा

राज्य राजस्व विभाग ने बताया कि मरने वालों की संख्या 148 हो गई है। 

09:57 AM, 31-JUL-2024

राहुल और प्रियंका जाएंगे वायनाड: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘हम सबने वायनाड की स्थिति को गंभीरता से लिया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा वहां जाने वाले हैं। हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ता वहां पुनर्वास के लिए जुटे हुए हैं। यह बहुत बड़ी दुखद घटना है। यह राष्ट्रीय आपदा है और इसपर सभी लोगों को मिलकर काम करना चाहिए…हमने यह मुद्दा कल राज्यसभा में भी उठाया था।’

09:57 AM, 31-JUL-2024

चूरालमाला में बचाव और तलाशी अभियान जारी

वायनाड के चूरालमाला में कल सुबह भूस्खलन के बाद बचाव और तलाशी अभियान जारी है।

09:56 AM, 31-JUL-2024

पीड़ितों के लिए आवश्यक सामान एकत्र किया जा रहा

वीडियो मेप्पाडी में एक राहत शिविर से है, जहां वायनाड भूस्खलन के पीड़ितों के लिए आवश्यक सामान एकत्र किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *