बीजापुर की चुनावी सभा में वन मंत्री केदार कश्यप ने बनाया भाजपाई माहौल

कश्यप ने बताए अटल संकल्प पत्र के वादे, कार्यकर्ताओं में भरा जोश=

*-अर्जुन झा-*

*जगदलपुर।* वनमंत्री केदार कश्यप ने शुक्रवार 7 फरवरी को बस्तर संभाग के बीजापुर जिला मुख्यालय में चुनावी सभा लेकर माहौल को भाजपाई बना दिया। उन्होंने उपस्थित जन समूह के समक्ष को भाजपा के अटल संकल्प पत्र के वादों को विस्तार से रखा और पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।

      मंत्री केदार कश्यप ने स्थानीय निकाय चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। वे जगदलपुर से लेकर बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा तक भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने सुकमा में सभा ली थी। बिना रुके, बिना थके आज केदार कश्यप बीजापुर जा धमके। वहां उन्होंने बड़ी चुनावी सभा को संबोधित किया। श्री कश्यप ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार और उसकी कथनी करनी में अंतर पर बात रखी। इसके साथ ही उन्होंने पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा द्वारा जारी अटल संकल्प पत्र में किए गए वादों का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि केंद्र और राज्य में बैठी भाजपा की सरकारें तो समाज के हर तबके के उत्थान के लिए काम कर ही रही हैं। हमारी सरकारों ने भ्रष्टाचार, आतंकवाद और नक्सलवाद के नासूर को खत्म करने का बीड़ा भी उठाया है। इस मिशन में हमें अच्छी कामयाबी भी मिल रही है। कांग्रेस के पापों को धोते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत को पुनः विश्व गुरु का दर्जा दिलाने का काम किया है। आज बड़े बड़े और शक्तिशाली देश भी भारत के साथ दोस्ती करने के लिए लालायित हैं। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी भी गरीबों, आदिवासियों, तेंदूपत्ता संग्राहकों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों के उत्थान के लिए प्रणप्राण से जुटे हुए हैं। हर घर नल का शुद्ध पानी, हर व्यक्ति को इलाज की सुविधा दी जा रही है। यहां नगर पालिका में भाजपा की सत्ता आने पर कॉलेज कैंपस में वाई फाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि हमारे युवा साथी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर बेहतर ढंग से पढ़ाई कर अपना भविष्य गढ़ सकें। हाई स्कूलों व कॉलेजों में छात्राओं के लिए सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी, रेहड़ी, ठेला, खोमचे लगाकर व्यवसाय करने वाले फुटकर व्यापारियों को लोन सब्सिडी दी जाएगी, गरीबों को प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अटल संकल्प के तमाम वादों को लेकर जन जन तक जाएं और उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षद पदों के भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed